दमोह विधानसभा क्षेत्र स्तरीय सक्रिय सदस्य सम्मेलन
दमोह।
दमोह विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बांदकपुर, अभाना, बांसा
तारखेड़ा, दमयंती और दीनदयाल मंडल का विधानसभा स्तरीय सक्रिय सदस्य
सम्मेलन जिला भाजपा कार्यालय दमोह में भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम शिवहरे की
अध्यक्षता में आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में म.प्र.
सरकार के पूर्व वित्त मंत्री दमोह विधायक जयंत मलैया, म.प्र. शासन के
राज्य मंत्री पथरिया विधायक लखन पटैल, दमोह सासंद राहुल सिंह लोधी, जिला
संगठन प्रभारी सतानंद गौतम के आतिथ्य में आयोजित हुआ। पूर्व जिलाध्यक्ष
प्रीतम सिंह लोधी, विघासागर पांडे, हेमंत छाबडा, राजेंद्र सिंघई, जनपद
अध्यक्ष प्रीति सिंह, जिला महामंत्री गोपाल पटैल, रामेश्वर चौधरी, जिला
उपाध्याक्ष संजय सेन, अमित बजाज, अरूण तिवारी, जिला मंत्री संजय यादव,
वर्षा रैकवार, अर्चना जैन, जिला कार्यालय मंत्री रामलाल उपाध्याय, जिला
मीडिया सह प्रभारी महेंद्र जैन, रिंकू गोस्वामी, संदीप शर्मा सहित मंडल
अध्यक्ष बृजेश सिंह लोधी, दान सिंह लोधी, सुरेंद्र तोमर, रमाकांत बाजपेयी,
राजेन्द्र चौरसिया मंचासीन रहे । सम्मेलन में वक्ताओं द्वारा तीन
महत्वपूर्ण विषयों पर संबोधन दिया गया।
कार्यक्रम
का शुभारंभ सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा भारत माता व पितृ पुरुष डॉ श्यामा
प्रसाद जी मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर माल्यार्पण
एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। जिलाध्यक्ष श्याम
शिवहरे ने कहा कि श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं की सफलता का फल है कि आज भाजपा एक
राष्ट्रवादी राजनीतिक दल के रूप में कार्य कर रही है, जो भारत को एक
सुदृढ़, समृद्ध, एवं शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में विश्व पटल पर स्थापित
करने के लिये कृत संकल्पित है। दमोह विधायक जयंत
मलैया ने विधानसभा क्षेत्र के समर्पण भाव से कार्य करने वाले जनसंघ के
कार्यकर्ता से लेकर के वर्तमान के भाजपा कार्यकर्ताओं के संबंध में उनके
समर्पण और त्याग को याद किया और कहा कि आज हम एयर कंडीशनर हॉल में बैठे है
और विश्व की सबसे बडी पाटी के रूप में जाने जाते है, वह सब हमारे पूर्व
के कार्यकर्ताओं के समर्पण का फल है जिसके कारण ही आज भारत को विकसित भारत
की परिकल्पना को साकार करने की उर्जा के साथ हम सब दृढ संकल्पित है।
राज्य
मंत्री लखन पटैल ने कहा कि कार्यकर्ताओं का उत्साह देखकर जनप्रतिनिधियों
का मन उत्साहित होता है क्योंकि कार्यकर्ता 365 दिन 24 घंटे कार्य करते
है जिसकी वजह से ही हम गांव से लेकर केंद्र तक सत्ता में है। सांसद
राहुल सिंह ने संगठनात्मक विषय पर संबोधन में कहा कि आज कार्यकर्ताओ की
वजह से पार्टी एक विशाल पार्टी का रूप ले पायी है। आज देश के विभिन्न
प्रदेशो मे भाजपा सरकारे है और केंद्र में भी पिछले दस वर्षों से भाजपा
पार्टी की सरकार है। आज भाजपा देश ही नहीं विदेश की भी सबसे बड़ी राजनैतिक
पार्टी सिर्फ कर्मठ कार्यकर्ताओ की वजह से ही बन पायी है। आज भाजपा अखंड
भारत के निर्माण के लिये कार्य कर रही है जिसकी वजह से एक भारत श्रेष्ठ
भारत का निर्माण हुआ है, कुछ वर्षों मे बुंदलखंड के हर घर और हर खेत में
पानी पहुंचने से पंजाब हरियाणा की तरह खुशहाल क्षेत्र बनेगा बुंदेलखंड और
विकास की रफतार बढेगी।
सतानंद गौतम ने कहा कि
राष्ट्रवाद, विकास, सुशासन और सांस्कृतिक मूल्य की दृढ़ता ही भाजपा परिवार
की विचारधारा है। हम सभी कार्यकर्ताओं को सौभाग्य है कि हम विश्व की सबसे
बड़ी पार्टी के कार्यकर्ता है
पूर्व जिलाध्यक्ष
प्रीतम सिंह ने संगठनात्मक विषय पर संबोधन में कहा कि स्थापना पर्व जनसंघ
की स्थापना से लेकर वर्तमान भाजपा सरकार की उपलिब्धयों की जानकारी सक्रिय
सदस्यों का सम्मेलन में दी और कहा की यह सम्मेलन पार्टी के लिए मील का
पत्थर साबित होगा। एनडीए की सरकार सभी वर्गों की हितैषी है। आयुष्मान
कार्ड, मुफ्त राशन मुफ्त, मुफ्त गैस सिलेंडर जैसी जनकल्याणकारी योजनाओं के
माध्यम से सभी को लाभ मिल रहा है। संजय सेन ने
संगठनात्मक विषय पर संबोधन में कहा कि देश की दशा और दिशा बदलने का कार्य
भाजपा ने अपने कार्यकर्ताओं के दम पर किया। भारत की राजनीति में भाजपा पहली
पार्टी है जिसमें आंतरिक लोकतंत्र के आधार पर संघटन में चयन होता है।
सत्ता से लेकर संगठन तक महिलाओं की सहभागिता भाजपा के कारण ही संभव है।संचालन जिला मीडिया प्रभारी राघवेन्द्र सिंह परिहार ने
किया और आभार कृष्णा राज ने किया।
सम्मेलन में भाजपा के ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता सहित संपूर्ण दमोह
विधानसभा मंडल के पदाधिकारी, मोर्चा के जिलाध्यक्ष शिखा जैन, प्रिंस जैन,
गणेश जाटव प्रकोष्ठ संयोजक जुगल अग्रवाल, देवल कोरी, राकेश गुरू की
उपस्थिति रही।
भारतीय जनता पार्टी देश समाज और राष्ट्र हित में कार्य कर रही है मंत्री श्री लोधी.. दमोह
जिले की जबेरा विधानसभा अंतर्गत नोहटा में भारतीय जनता पार्टी सक्रिय
कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन आयोजन हुआ जिसमें विधानसभा के विभिन्न
ग्रामों से कार्यकर्ता सम्मिलित हुए।
स्थानीय
विधायक धर्मेंद्र सिंह लोधी ने बताया कि इस सम्मेलन के माध्यम से भारतीय
जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता से संवाद करने का अवसर प्राप्त हुआ है
सभी कार्यकर्ताओ में ऊर्जा का प्रवाह निररंतर हो रहा है जो प्रत्येक
बोलिंग बूथ पर ईमानदारी और निष्ठा से कार्य करते है। ऐसे देवतुल्य
कार्यकर्ताओ के चरणों में बारंबार प्रणाम करता हूं। भारतीय जनता पार्टी
कार्यकर्ता आधारित पार्टी है जिसमें करोड़ो कार्यकर्ता समाहित है। हम सभी
सौभाग्यशाली है की हम भाजपा के सदस्य है जो देश,समाज,राष्ट्र हित में कार्य
करती है।
इस
कार्यक्रम में लखन पटेल राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) पशुपालन एवं डेयरी
विभाग मध्य प्रदेश शासन, राहुल सिंह सांसद दमोह,भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम
शिवहरे जिला उपाध्यक्ष दीपक उपाध्यक्ष, पूर्व मंत्री दशरथ सिंह, भाव सिंह ,
सत्येंद्र सिंह राघवेंद्र सिंह,रुपेश सेन,सभी मंडल अध्यक्ष सहित
जनप्रतिनिधिगण एवं कार्यकर्ताओ की उपस्थिति रही।
कांग्रेस की जिला स्तरीय समन्वय समिति की हुई बैठक.. दमोह। प्रदेश
कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में जिला
कांग्रेस कार्यालय में जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक जिला प्रभारी
पूर्व मंत्री हर्ष यादव के मुख्य आतिथ्य में आयोजित की गई। जिला प्रभारी
हर्ष यादव ने कहा कि जिले में अनुशासन समिति का गठन सुनिश्चित किया गया साथ
साथ मतदाता पुनिरीक्षय सूची विधानसभा प्रभारी नियुक्त किये गये। जिला
कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रतनचंद जैन ने कहा कि पूर्व में कांग्रेस पार्टी
से जिन्होनें भी बगावत की है एवं जो अभी भी अनुशासन हीनता कर रहे है
उन्हें जल्द ही नोटिस देकर निस्कासित किया जायेगा। पूर्व विधायक अजय टंडन
ने कहा संगठन को मजबूत बनाने के लिये पालिंग बूथ तक की तैयारी समन्वय समिति
के सदस्य ब्लॉक अध्यक्ष पंचायत एवं वार्ड स्तर पर अभी से तैयारी कर जिला
कार्यालय को अवगत कराये। रनेह हटा जिला हजारी पूर्व विधायक प्रताप सिंह,
तिलक सिंह, महेन्द्र प्रताप सिंह, तेजीराम रोहित, संजय चौरसिया, प्रदीप
खटीक, वीरेन्द्र राजपूत, लालचंद राय, रजनी ठाकुर, राव बृजेन्द्र सिंह,
प्रदीप पटेल, मानक पटेल, परम यादव, उवेद गौरी, प्रदीप पटेल, शैलेन्द्र
खटीक, आशीष पटेल, शिवम ने भी अपने विचार एवं सुझाव रखते हुए कहा कि वह सभी
अपनी अपनी विधानसभा पंचायत स्तर पर मजबूती से पार्टी का खड़ा करेगे भाजपा
द्वारा जिस तरह तानाशाही पूर्वक प्रशासन को काम करवाया जा रहा है उसका
विरोध करने हम सड़को पर उतरकर जनता की लड़ाई लड़ेगें।
0 Comments