Ticker

6/recent/ticker-posts

धूमधाम से मनाया गया भाजपा का स्थापना दिवस.. विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित कार्यक्रमों में सांसद मंत्री भाजपा जिलाध्यक्ष शामिल हुए.. भजन सम्राट अनूप जलोटा ने 'ने करो' -6 का विमोचन किया..

 धूमधाम से मनाया गया भाजपा का स्थापना दिवस

 दमोह। भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस रविवार को जिला भाजपा कार्यालय सहित जिले के सभी मंडलों के प्रत्येक बूथ पर हर्षोउल्लास व उमंग के साथ मनाया गया। भाजपा जिला कार्यालय पर जिला अध्यक्ष श्याम शिवहरे सहित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने भाजपा का झंडा फहराया। स्थापना दिवस के अवसर पर भारत माता, प दीन दयाल उपाध्याय व डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी के चित्र का पूजन अर्चन कर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष श्याम शिवहरे ने भाजपा के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भाजपा एक राष्ट्रवादी राजनीति दल है जो भारत को एक सदृढ़, समृद्ध एवं शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में विश्व पटल पर स्थापित करने के लिए कृत संकल्पित है। भारत को एक समर्थ राष्ट्र बनाने के लक्ष्य के साथ भाजपा का गठन 6 अप्रैल 1980 को नई दिल्ली के कोटला मैदान में आयोजित कार्यकर्ता अधिवेशन में किया गया। भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी व लाल कृष्ण आडवाणी से लेकर आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक भाजपा पार्टी ने कई उतार चढ़ाव देखे व कार्यकर्ताओं की मेहनत व शीर्ष नेतृत्व के कुशल नेतृत्व के चलते आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के रूप में विद्यमान है। पूर्व जिला अध्यक्ष प्रीतम सिंह लोधी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज पूरे विश्व मे भारत का मान सम्मान बढ़ा है व भारत एक मजबूत एवं विकसित राष्ट्र की श्रेणी में निरंतर अग्रसर है। भाजपा हि एक मात्र ऐसी पार्टी है जो सिर्फ सत्ता हासिल करने के लिए नही बल्कि देश सेवा के लिए प्रतिबद्ध है ओर आज प्रदेश तथा केंद्र की भाजपा सरकारो द्वारा कई जनहितैषी योजनाए चलाकर जरूरतमंदों तक लाभ पहुचाया जा रहा है तथा देश व प्रदेश निरंतर प्रगति की राह पर आगे बढ़ रहे है। 
इस अवसर पर जिला महामंत्री रामेश्वर चौधरी, उपाध्यक्ष संजय सेन, संजय यादव, वर्षा रायकवार, रामलाल उपाध्याय, सुरेश पटेल, जिला मीडिया प्रभारी राघवेंद्र परिहार सह प्रभारी महेन्द्र जैन युवा मोर्चा ज़िलाध्यक्ष प्रिंस जैन, महिला मोर्चा ज़िलाध्यक्ष शिखा जैन, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष हरिश्चंद्र पटेल, अल्प संख्यक मोर्चा ज़िलाध्यक्ष साजिद रिजबी मंडल अध्यक्ष रमाकांत बाजपेई एवं राजेंद्र चौरसिया सहित भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही।
बूथ क्रमांक 177 पर सांसद राहुल सिंह ने भाजपा ध्वज फहराया.. दमोह सांसद राहुल सिंह लोधी ने सिविल वार्ड 1 के बूथ क्रमांक 177 पर भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम शिवहरे एवं भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा ध्वज फहराकर भाजपा स्थापना दिवस मनाया साथ ही कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी ऐसे ही नहीं बनी इसमें हमारे हजारों वरिष्ट्र कार्यकर्ता की अथक मेहनत और परिश्रम है में ऐसे समस्त वरिष्ट्र कार्यकर्ताओं को दोनों हाथ जोड़कर प्रणाम करते हुए बंदन अभिनंदन करता हूँ और स्थापना दिवस कार्यक्रम में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं का स्वागत पुष्प वर्षा  से किया एवं वार्ड के वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं का माला पहनकर स्वागत किया 
जिले के सभी बूथों पर मनाया स्थापना दिवस:-स्थापना दिवस के अवसर पर जिला अध्यक्ष श्याम शिवहरे ने बताया कि प्रदेश संगठन से प्राप्त निर्देशानुसार भाजपा का स्थापना दिवस जिले भर के सभी मंडलों में प्रत्येक बूथों पर मनाया गया व सभी कार्यकर्ताओ ने अपने-अपने घरों पर भाजपा का झंडा फहराया तथा अनेक मण्डलों में कार्यक्रम आयोजित कर कार्यकर्ताओ का सम्मेलन आयोजित कर संगोष्ठीया की गई।
रानी दमयंती नगर मंडल में स्थापना दिवस मनाया.. रानी दमयंती नगर मंडल के सिविल वार्ड नंबर 4 के बूथ क्रमांक 167, 168 पर जिला अध्यक्ष आदरणीय श्री श्याम शिवहरे एवं मंडल अध्यक्ष रमाकांत वाजपेई के निर्देशन पर पार्टी का 46 वा स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया जिसमें मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि गौरव पटेल की उपस्थिति में बूथ के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को पुष्प माला पहनाकर स्वागत किया..
एवं वार्ड के सभी कार्यकर्ताओं को 1980 से लेकर आज दिनांक तक संघर्ष से लेकर सफलता तक की गाथा का वाचन किया गया जिसमें स्वा श्री श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी, श्री अटल बिहारी वाजपेई जी द्वारा किए गए त्याग बलिदान एवं लोकहित कार्यों को बताया गया जिसमें वार्ड पार्षद संगीता जैन व पार्षद प्रतिनिधि सतीश जैन वेद प्रकाश दुबे शिवेंद्र तिवारी राजेंद्र तिवारी रितेश सोनी कपिल दुबे राकेश दुबे नन्हे भाई सेन पटवा जी एवं सभी वार्डवासियों  की गरिमामई उपस्थिति रही।
दीनदयाल उपाध्याय नगर मंडल में स्थापना दिवस.. दमोह। भारतीय जनता पार्टी का 44वां स्थापना दिवस आज पूरे देश में उत्साह और गर्व के साथ मनाया गया। इसी क्रम में पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर मंडल में भी इस विशेष अवसर को बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। असाटी वार्ड के बूथ क्रमांक 115 और 116 पर आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष श्री राजेंद्र चौरसिया ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला अध्यक्ष श्री श्याम शिवहरे शामिल हुए।
इस दौरान लघुव्यापारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष तनुज पाराशर, राहुल शास्त्री, ब्रह्मा चौरसिया, शिवशंकर सोनी, सुनील दुबे, देवेंद्र पांडेय सहित भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा से साजिद रिज़वी और काजी साहब की उपस्थिति रही। कार्यक्रम की शुरुआत पं.श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पं.दीनदयाल उपाध्याय और अटल बिहारी वाजपेयी जी के चित्रों पर माल्यार्पण और श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई। इसके पश्चात कार्यकर्ताओं को भाजपा का अंगवस्त्र पहनाकर स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी गईं। इस अवसर पर वक्ताओं ने पार्टी के इतिहास, विचारधारा और जनसेवा के संकल्प को दोहराया तथा संगठन की मजबूती के लिए कार्यकर्ताओं से सतत सक्रियता बनाए रखने का आह्वान किया।

बकायन में राज्य मंत्री लखन पटेल ने पूजन अर्चन किया.. मप्र सरकार में पशुपालन एव डेयरी उद्योग राज्यमंत्री लखन पटेल भाजपा पार्टी के 46 वे स्थापना दिवस पर बकायन के बूथ क्रमांक 91 पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। राज्य मंत्री लखन पटेल ने सर्वप्रथम बकायन के प्रसिद्ध इमला वाले हनुमान मंदिर पंहुचकर भगवान श्रीराम जी के दर्शन कर पूजा अर्चना की और लोगो को श्रीराम प्रकटोत्सव की शुभकामनाएं दी। 
ततपश्चात  पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारी के बीच भाजपा का स्थापना दिवस मनाया। कार्यक्रम की शुरुआत में राज्यमंत्री लखन पटेल के द्वारा पार्टी ध्वज के फहरा कर की।  इस दौरान मनोज खरे, मंडल अध्यक्ष अरविंद पटेल, पूर्व मंडल अध्यक्ष कपिल शुक्ला, युवा मोर्चा अध्यक्ष अंकित राजपूत, वेदराम पटेल , ऋषिराज पटेल सहित बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।  
भजन सम्राट अनूप जलोटा ने सत्येंद्र साहू की किताब ने करो ~6 का  विमोचन किया.. दमोह। दमोह के लेखक सत्येंद्र साहू द्वारा लिखित पुस्तक “ने करो ~6” का भव्य विमोचन भजन सम्राट अनूप जलोटा द्वारा रामनवमी के पावन अवसर पर 6 अप्रैल, रविवार को भोपाल स्थित अनूप जलोटा संगीत अकादमी में किया गया। इस गरिमामय कार्यक्रम में साहित्य और संगीत प्रेमियों की उपस्थिति रही। लेखक सत्येंद्र साहू ने बताया कि यह पुस्तक नकारात्मकता से सकारात्मकता की ओर सोच को मोड़ने का एक प्रयास है। वे कलम के माध्यम से समाज में जागरूकता और बदलाव लाने का कार्य कर रहे हैं।
“ने करो” श्रृंखला के अब तक पाँच संस्करण प्रकाशित हो चुके हैं और यह छठा संस्करण, डॉ. नवीन सोनी ओम फ्रेक्चर एवं ट्रामा हॉस्पिटल(दमोह) के सौजन्य से प्रकाशित किया गया है। पुस्तक का कवर डिज़ाइन आशुतोष वर्मा द्वारा किया गया है।बेक कवर डिजाइन नेहा साहू द्वारा किया गया है.विमोचन कार्यक्रम में आर. के. शर्मा, पंडित आशीष दुबे का विशेष सहयोग रहा. अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। इस अवसर पर सुधार सत्ता के प्रमुख गोपाल श्रीवास्तव, एडवोकेट रवि गोयल, अभिनेता-निर्देशक नितिन तेजराज, बख्शसी जी और बृजमोहन शर्मा सहित कई प्रशंसकों ने लेखक को शुभकामनाएं दीं।

Post a Comment

0 Comments