Ticker

6/recent/ticker-posts

भाजपा कार्यालय में बाबा साहब डॉ अंबेडकर के व्यक्तित्व पर संगोष्ठी, सुनी गई पीएम मोदी की मन की बात.. इधर कांग्रेस कार्यालय में जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक..

बाबा साहब डॉ अंबेडकर के व्यक्तित्व पर संगोष्ठी..

 ‎दमोह भारतीय जनता पार्टी जिला संगठन द्वारा भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135 वीं जयंती के उपलक्ष्य पर उनके व्यक्तित्व, कृतित्व और राष्ट्रनिर्माण में उनके अमूल्य योगदान को लेकर जिला स्तरीय संगोष्ठी का आयोजन रविवार को जिला कार्यालय में जिला अध्यक्ष श्याम शिवहरे की अध्यक्षता में आयोजन किया गया। संगोष्ठी के मुख्यवक्ता राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार धर्मेन्द्र सिंह लोधी और प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शशांक श्रीवास्तव ने संगोष्ठी को संबोधित किया। इस दौरान जिला महामंत्री सतीश तिवारी, रामेश्वर चौधरी मंचासीन रहे। अतिथियों ने सर्व प्रथम भारतमाता, संविधान निर्माता डॉ अंबेडकर और पितृ पुरुष पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर पुष्पांजलि व दीप प्रज्जवलित कर संगोष्ठी का विधिवत आरंभ किया।

‎स्वागत उद्बोधन में जिला अध्यक्ष श्याम शिवहरे ने कहा कि देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर के सपने को साकार करने का काम कर रहे है। कांग्रेस ने अपने संपूर्ण शासन काल में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर को भारत रत्न नहीं दे पाई, यह सम्मान गैर कांग्रेसी सरकार जो भाजपा के सहयोग से चल रही हैं उसने 1990 में प्रदान किया। ‎मुख्यवक्ता प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री धर्मेन्द्र सिंह ने कहा कि हम सबके लिए बड़े गर्व की बात है की डॉ अंबेडकर का जन्म मध्यप्रदेश में हुआ। बाबा साहब ने दलितों और वंचितों के सम्मान के लिए हमेशा काम किया है। कांग्रेस बाबा साहब के नाम पर घड़ियाली आसू बहाने का काम करती रही। कांग्रेस ने हमेशा ही बाबा साहब का अपमान किया है। बाबा साहब ने भारत में रहने वाले हर वर्ग के लिए काम किया है। बाबा साहब समान नागरिक संहिता के पक्ष में थे और  जवाहर लाल नेहरू के विरोध के कारण बाबा साहब ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। कांग्रेस ने बाबा साहब को अपमानित करने का कोई अवसर नहीं छोड़ा और चुनाव में हमेशा हराने का षड्यंत्र किया। बाबा साहब के नाम से पंच तीर्थों के निर्माण का काम भाजपा की सरकार ने नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में किया है। आज महू, नागपुर, लंदन, दिल्ली और मुंबई को पंच तीर्थ से पहचान मिली है। कांग्रेस ने दिल्ली में बाबा साहब की अंत्येष्टि के लिए स्थान तक नहीं दिया । भाजपा कार्यकर्ताओं को डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के विचारों को जनता के बीच जाकर कार्य करना चाहिए, उनके संघर्ष और संकल्पवान जीवन के बारे में जानकारी आम जनता से सांझा करना चाहिए।

‎मुख्य वक्ता कटनी के पूर्व महापौर, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शशांक श्रीवास्तव ने कहा कि कांग्रेस ने बाबा साहब डॉक्टर भीमराव आंबेडकर को संविधान सभा का प्रमुख नहीं बनने दिया। कांग्रेस ने बाबा साहब के नाम का उपयोग किया और कांग्रेस ने बाबा साहब को सम्मान कभी नहीं दिया, बाबा साहिब को चुनाव मे हराने का षड्यंत्र करती रहीं, कांग्रेस ने संविधान में बदलाव हमेशा अपने स्वार्थ के लिए किया, 1975 में आपातकाल जिसका दंश देश के लाखों व्यक्तियों ने भोगा है, कांग्रेस ने संविधान के साथ बार बार खिलवाड़ किया। देश और दुनिया में बाबा साहब को सम्मान दिलाने का काम भाजपा कर रही है। भाजपा बाबा साहब के विचारों को जनता के बीच लेकर जाकर कर रही हैं। संविधान की मूल भावना में भगवान राम, बुद्ध और महावीर का उल्लेख था, जिसे कांग्रेस ने छुपाए रखा, जबकि भारत का संविधान देश को जोड़ने का माध्यम है। संचालन जिला महामंत्री रामेश्वर चौधरी ने किया व आभार गणेश जाटव ने माना। संगोष्ठी में जिला उपाध्यक्ष रमन खत्री, अमित बजाज, जिला मंत्री अरविंद उपाध्याय, वर्षा रैकवार, अर्चना जैन, जिला कोषाध्यक्ष सुरेश पटेल, मीडिया प्रभारी राघवेन्द्र सिंह परिहार, सह प्रभारी महेन्द्र जैन, रिंकू गोस्वामी, महिला मोर्चा अध्यक्ष शिखा जैन, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष साजिद रिजवी, मंडल अध्यक्ष राजेन्द्र चौरसिया, रमाकांत बाजपेई, पूर्व मंडल अध्यक्ष पवन तिवारी, कृष्णा राज, देवल कटारिया, जुगल अग्रवाल सहित अनुसूचित जाति मोर्चा के पदाधिकारी, पार्षदगण कार्यकर्ताओ की उपस्थिति रही।

 1184 बूथों पर सुनी गई पीएम मोदी की मन की बात.. दमोह। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने रेडिया कार्यक्रम 'मन की बात' के 121वें एपिसोड के जरिए देश को संबोधित किया। पीएम श्री मोदी ने कहा कि पहलगाम आतंकी हमले के पीछे के आतंकवादियों और साजिश में शामिल लोगों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी। उन्होंने कहा कि पीड़ितों को न्याय मिलेगा। रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' में पीएम मोदी ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारतीयों की एकजुटता देश की सबसे बड़ी ताकत है। 
उन्होंने कहा, 'दुनिया देख रही है कि भारत इस हमले के खिलाफ एक स्वर में बोल रहा है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि यह एकता आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक लड़ाई का सबसे बड़ा आधार है। उन्होंने कहा कि चाहे कोई किसी भी राज्य में रहता हो और कोई भी भाषा बोलता हो, सभी को पीड़ितों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना है।
जिला मीडिया प्रभारी राघवेन्द्र परिहार एवं सह प्रभारी महेन्द्र जैन ने बताया कि हर महीने की तरह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को सुबह 11 बजे अपने रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के जरिए देश वासियों को संबोधित किया। उक्त कार्यक्रम को भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम शिवहरे के नेतृत्व में जिले के सभी 1184 बूथों पर कार्यकर्ताओं के साथ आमजनों द्वारा मन की बात को सुना गया। इसी के साथ ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात का 121वें संस्करण के लाइव प्रसारण को दमयंती मंडल के बूथ क्रमांक 172, भाजपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष श्याम शिवहरे के साथ समस्त बूथ कार्यकर्ताओ और जिला और मंडल के पदाधिकारियों ने सुना।

कांग्रेसजन मतदाता सूची पर विशेष ध्यान देगें-रतनचंद जैन.. दमोह। जिला कांग्रेस कार्यालय में जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई। जिसमें मतदाता सूची पुनिरीक्षण पर विशेष ध्यान देने की बात कही गई। चारो विधानसभा से आये कांग्रेस प्रभारी बनाते हुए मतदाता सूची वितरित की गईं।

बैठक को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रतनचंद जैन ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं जिला कांग्रेस प्रभारी हर्ष यादव के निर्देशानुसार विधानसभा का जो भी समन्वय समिति के सदस्य है वह अपने क्षेत्रो में सक्रिय कांग्रेस पार्टी की सदस्यता करवाये.. पूर्व विधायक अजय टंडन ने कहा कि आज विपरित परिस्थितियो में भी जिले का प्रत्येक कांग्रेस कार्यकर्ता सर्मपण भाव से पार्टी के प्रति वफादारी से काम कर रहा है हम सब गिले शिकवे भूलकर मिशन 2028 चुनाव की तैयारी में जुट जाये। पूर्व विधायक प्रताप सिंह, मनु मिश्रा, लक्ष्मण सींग, मानक पटैल, तेजीराम सहित तिलक सींग, संजय चौरसिया, लालचंद राय, प्रदीप पटैल, प्रदीप खटीक, शैलेन्द्र खटीक, परम यादव, घनश्याम यादव, नीलू पाठक, रजनी ठाकुर, सुषमा विक्रम, आशीष पटैल, गोविन्द तिवारी, रघुनाथ यादव, संतोष रजक, कमला निषाद, तुला यादव, ब्रजेश पटेल, पिंकी दुबे, शमीम कुरेशी, अमर सिंह, अरूण मिश्रा, राजेश राय, टेकसींग ने भी कहा कि हम सब अपने क्षेत्रो में सक्रिय है और जो भी जनसमस्या आती है उसकी पुरजोर आवाज शासन प्रशासन के सामने उठाते है और वह सक्रिय युवाओ की कांग्रेस की सदस्यता भी करवा रहे है..
बैठक उपरांत चीलघाट के वरिष्ठ कांग्रेस रतनसींग एवं मझगवां के चंदन सींग के निधन पर दो मीनिट का मौन रखा गया साथ ही पहलगाम में आंतिकियों कारनामा हरकत की निंदा की। 

Post a Comment

0 Comments