Ticker

6/recent/ticker-posts

मंगल को बड़ा अमंगल.. महादेव घाट पर अनियंत्रित बोलेरो पुल से नीचे गिरी.. लोधी परिवार की 5 महिलाओं सहित 8 की मौत.. गंभीर हालत में 5 बच्चे जबलपुर रेफर..

अनियंत्रित बोलेरो पुल से नीचे गिरी 8 की मौत, 5 घायल

दमोह। जिला मुख्यालय से करीब 30 किलोमीटर दूर रफ्तार के कहर के चलते आठ लोगों के असमय काल के गाल में समा जाने का दुखद दर्दनाक घटनाक्रम सामने आया है। घटना की खबर लगते ही मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई वही हादसे के शिकार लोगों तक जब तक सरकारी मदद पहुंचती तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दमोह जिले के नोहटा थाना अंतर्गत बनवार चौकी के समीप महादेव घाट पुल पर मंगलवार सुबह 11 बजे करीब यह भीषण हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि बांदकपुर दर्शन करके लोधी परिवार के लोग दो गाड़ियों से अपने गांव जबलपुर जिले के पौड़ी कटंगी वापस लौट रहे थे। इसी दौरान बोलेरो क्रमांक एमपी 20 बीए 0152 अनियंत्रित होकर महादेव घाट पुल से नीचे गिर कर पलट गई। 

इस गाड़ी में 6 महिलाये तथा 7 बच्चे सवार थे।  अचानक हुए हादसे की वजह से किसी को संभलने का मौका नहीं मिला तथा पुल से नीचे गिरी गाड़ी में यह सभी फंस कर रह गए तथा इन की चीख पुकार भी गाड़ी गिरने के शोर में दब कर रह गई। मौके पर पहुंची ग्रामीणों की भीड़ ने 100 डायल तथा 108 को सूचना दी तथा पुल से नीचे उतर कर लोगों की भीड़ गाड़ी में फंसे लोगों को निकालने में जुट गई।

लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। मौके पर ही पांच महिलाओं तथा एक बच्ची की मौत हो चुकी थी।जिनके नाम वैजयंती, लौग बाई, हल्की बाई, संपत बाई, गुड्डी बाई व रचना बताये गए है। 
इधर 7 गंभीर घायल बच्चों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया लेकिन रास्ते में दो बच्चों की भी मौत हो गई। इस तरह इस हादसे में खबर लिखे जाने तक पांच महिलाओं तथा तीन बच्चों की जान जा चुकी है।

मृतक पांचो महिलाएं आपस में बहने बताई जा रही है।  जबकि 5 घायल बच्चों को इलाज के लिए जिला अस्पताल से ग्रीन कॉरिडोर बनाकर  जबलपुर रेफर किया गया है। घटना के बाद मौके पर पुलिस प्रशासनिक अधिकारी कलेक्टर एसपी भी पहुचे। 

बाद में कलेक्टर एसपी ने जिला अस्पताल पहुंचकर भी जानकारी ली तथा मीडिया को जानकारी दी। फिलहाल मामले में विस्तृत विवरण की प्रतीक्षा की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments