भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री ने ली संगठनात्मक बैठक
दमोह। भाजपा जिला कार्यालय में पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा के आतिथ्य में रविवार को संगठन आत्मक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमे जिलाध्यक्ष श्याम शिवहरे, जिला प्रभारी सतानंद गौतम, संस्कृति, पर्यटन, धर्मस्व राज्यमंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी, सांसद राहुल सिंह लोधी, हटा विधायक श्रीमती उमा देवी खटीक, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रीतम सिंह मंचासीन रहें।
बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश संगठन मंत्री हितानंद शर्मा ने नव निर्वाचित मंडल अध्यक्षों को उनके कर्तव्य, दायित्वों और आगामी भविष्य में संगठन द्वारा निर्धारित कार्यकमों, गतिविधियों के संबंध में विस्तार से चर्चा की । उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में कार्यकर्ता ही सर्वोपरि होता है। पद और दायित्व संगठन की दृष्टि से आवश्यक है परंतु कार्यकर्ता और पदाधिकारी एक दूसरे के पूरक है। इसलिए हम सभी को एक दूसरे के साथ कदम से कदम मिलाकर संगठन के कार्यक्रम करना है और संगठन को मजबूत रखना है।
जिला अध्यक्ष श्याम शिवहरे ने स्वागत भाषण देते हुए कहा कि आपके मार्गदर्शन में संगठन के कार्यक्रमों की गतिविधियों का सफल संचालन हो रहा है। आप सभी का मार्गदर्शन हम सभी को अपार ऊर्जा और उत्साह के साथ कार्य करने की प्रेरणा देता है। मैं नेतृत्व को आश्वस्त करता हूँ कि जिले का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन और सरकार के प्रत्येक कार्यक्रमों को सफल बनायेगें। संचालन हटा मंडल अध्यक्ष सौरभ नेमा और आभार दमयंती मंडल अध्यक्ष रमाकांत वाजपेई ने व्यक्त किया। बैठक में जिले के सभी मंडलों के नव निर्वाचित मंडल अध्यक्षों की उपस्थिति रही।
इसके पूर्व भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री हितानन्द शर्मा ने श्री देव रामकौमार मंदिर, अजब धाम पहुँचे। जहा महंत श्री राम अनुग्रह दास जी महाराज (छोटे सरकार) से आशीर्बाद लिया एवं 27 कुण्डीय महायज्ञ की पूर्णाहूति के अवसर पर सम्मिलित होकर धर्मलाभ अर्जित किया व भंडारा प्रसाद ग्रहण किया।अजबधाम वार्षिक महोत्सव पूर्णाहूति में शामिल हुए सांसद एवं मंत्री द्वय.. दमोह। प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण श्रम मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल शनिवार रात अजब धाम पहुंचे। अजबधाम में दर्शन और रात्रि विश्राम के बाद आज रविवार सुबह जै जै सरकार वार्षिक महोत्सव की पूर्णाहूति में शामिल हुए।
राज्यमंत्री श्री लोधी ने ग्राम वन समितियों को सामग्री छात्रों को बेग बांटे.. दमोह। वनों के संरक्षण एवं विकास हेतु जन.सहयोग प्राप्त करने के लिये राज्य शासन के काष्ठ के विदोहन से प्राप्त होने वाली काष्ठ की बिक्री से प्राप्त राजस्व की 20 प्रतिशत राशि संयुक्त वन प्रबंधन समिति को देने का निर्णय राज्य शासन द्वारा लिया गया। इसी तारतम्य में वन परिक्षेत्र तेजगढ़ परिसर ;सामान्य वन मंडल दमोह में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रदेश के संस्कृति पर्यटन धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार श्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी ने मां सरस्वती का पूजन एवं उनके समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया । राज्यमंत्री श्री लोधी का स्वागत वन मंडलाधिकारी ईश्वर जरांडे ने किया।
राज्यमंत्री श्री लोधी ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए एवं ग्राम वन समितियों को खाना बनाने की सामग्री एवं स्कूली बच्चों को बैग वितरित किये इसके पश्चात एक पेड़ माँ के नाम का पौधा रोपण किया गया। कार्यक्रम के दौरान वनमंडलाधिकारी दमोह ने 20 प्रतिशत राशि लाभांश के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर परिक्षेत्र तेजगढ़ में 20 प्रतिशत लाभांश राशि से ग्राम वन समिति हरदुआ सांगा गोरखा करनपुरा करौंदी वंशीपुर समदई पटेरिया में ग्राम वन समितियों को खाना बनाने की सामग्री एवं ग्राम वन समिति गुबरा घुटरिया गिदरा मोहड़ में स्कूली बच्चों को बैग का वितरण किया गया। संचालन भारत सिंह लोधी ने आभार वन परिक्षेत्र अधिकारी तेजगढ़ नीरज पाण्डेय ने व्यक्त किया। कार्यक्रम में संग्राम सिंह लोधी बेड़ी सिंह सदर हरिसिंह यादव प्रेम सिंह भोजराज जैन ऋषि दीक्षित डॉ अनूप सिंह धर्मेंद्र सिंह नेपाल सिंह राजू दुबे राजीव बड़ेराय वेदपाल सिंह गुलाब सिंह राजा गुबरा इन्द्रिय सिंह देवेंद्र मालगुजार अखिलेश लोधी नन्हे भाई नारायण सिंह बबलू ठाकुर खिलान सिंह नितिन बड़ेराय शिवम सोनी सुनील शाह विनंजय जैन अनिल विश्वकर्मा अनिल जैन उप वन मंडल अधिकारी तेन्दूखेड़ा प्रतीक कुमार दुबे वन परिक्षेत्र अधिकारी तेजगढ़ थाना प्रभारी तेजगढ़ नीरज कुमार पाण्डेय अभिषेक पटेल परिक्षेत्र सहायक अर्जुन सिंह मरकाम चंद्रनारायण चौबे नेकनारायण खरे शेख मुख्तार अय्युब खान सुनील सेन वनरक्षक विनोद जैन मुकेश नामदेव ललित सुमन दिनेश गौंड़ सत्यम नायक हरीश तेकाम राममनोहर यादव कृष्ण कुमार अहिरवाल अरविंद खरे रवीन्द्र रैकवार झलकन साहू एवं तेजगढ़ क्षेत्र के ग्रामीण एवं ग्राम वन समिति के अध्यक्षध्सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
0 Comments