नोहटा में महारानी के जीवन चरित्र पर नाटय प्रस्तुति
दमोह।
वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी ने 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में
अहम योगदान दिया था और 20 मार्च 1858 को अपने प्राणों की आहुति दे दी। उनके
167 वें बलिदान दिवस के अवसर पर नोहटा में रानी अवंतीबाई जी की मूर्ति
स्थल पर उनके जीवंत आधारित नाट्य का आयोजन किया गया।
वीरांगना महारानी अवंती बाई लोधी बलिदान दिवस पर पुष्पांजलि अर्पित.. दमोह।अमर
शहीद वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी शौर्य,साहस और पराक्रम की प्रतिमूर्ति,
1857 के स्वाधीनता संग्राम में अहम भूमिका निभाने वाली, वीरांगना रानी
अवंतीबाई लोधी जी के बलिदान दिवस पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।20
मार्च बलिदान दिवसकार्यक्रम के अवसर पर अखिल भारतीय लोधी लोधा राजपूत
महासभा द्वारा जटाशंकर धाम दमोह में मूर्ति स्थल पर "माल्यार्पण व
पुष्पांजलि कार्यक्रम" का आयोजन किया गया है। जिसमें सर्वसमाज संगठनों के
पदाधिकारी, जन प्रतिनिधियों, समाजसेवी, सभी पार्टी के प्रमुख, अधिकारी,
कर्मचारी, समाजसेवक, अधिवक्ता, डॉक्टर, पत्रकार, मातृशक्ति, समाज सेवी
संस्थाओं ने माल्यार्पण वा पुष्पांजलि में सम्मिलित हुए।
जिनमें अखिल
भारतीय लोधी लोधा लोध राजपूत महासभा राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय प्रद्युम्न
सिंह लोधी मुन्ना भैया जिला अध्यक्ष श्री प्रेम सिंह लोधी पूर्व विधायक
श्रीमति पी एल तंत्वय भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम शिवहरे पूर्व श्री प्रीतम
सिंह लोधी जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव पटेल पूर्व अध्यक्ष रामचरण पटेल पूर्व
युवा अध्यक्ष दयालु ठाकुर प्रदेश उपाध्यक्ष श्री तिलक सिंह लोधी एड. उम्मीद
सिंह मुलायम सिंह प्रहलाद सिंह लाखन सिंह वीरेंद्र सिंह खिलाना सिंह पप्पू
सिंह मनोज सिंह एकता सिंह द्रोपदी ठाकुर सुल्तान सिंह युवा अध्यक्ष गजराज
सिंह मुकेश सिंह तरबर सिंह जितेन्द प्रताप सिंह जागेश्वर सिंह अमर सिंह
देवेंद्र सिंह मोहन सिंह सुरतार सिंह जगत सिंह आदि सैकड़ों की संख्या में
उपस्थिति रही।
वीरांगना अवंतीबाई के बलिदान दिवस पर कांग्रेस कार्यालय में किया पुष्प स्मरण.. दमोह।
जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में जिला कांग्रेस कार्यालय में वीरांगना
रानी अवंती बाई की 168 वां बलिदास दिवस मनाया गया। जिला कांग्रेस कमेटी के
अध्यक्ष रतनचंद जैन ने उनके चित्र पर नमन करते हुए कहा कि आज भारतीय जनता
पार्टी हमारे महापुरूषों वीरांगानों को अपना बता रही है जबकि अंग्रेजों को
खदेड़ने में कांग्रेस पार्टी के नेताओ ने बलिदान दिये। पूर्व विधायक अजय
टंडन ने कहा कि नारी का रूप जिन्होंने दुर्गा माता का रूप रखकर अग्रेजों से
देश को आजाद करने में अपनी महत्वपूर्व भूमिका निभाते हुए अपने प्राणो को
न्योछावर कर दिया। पिछड़ा वर्ग के प्रदेश कार्डीनेटर राव लाखन सिंह ने कहा
कि कांग्रेस वह पार्टी है जिसके अनेक नेताओं ने वीरांगनाओं ने देश की खातिर
बलिदान दे दिया। तिलक सींग राजेश तिवारी, संजय चौरसिया, आशीष पटेल,
वीरेन्द्र राजपूत, अमर सींग, भूपेन्द्र आजवानी, प्रफुल्ल श्रीवास्तव, बसंत
कुशवाहा, मंजीत यादव, मुकेश रोहिताश ने भी उनके चित्र पर पुष्प् अर्पित
करते हुए कहा कि आज के परिवेश में हमें अपने युवओं को यह सीख देना चाहिये
कि किस तरह देश को आजाद कराने में हमारे महापुरूषों वीरांगनाओं ने देशहित
में कितना योगदान दिया। इस अवसर पर शंभु राय, अनुज ठाकुर, इनायत अली,
राजकुमार सिंह, कमला अहिरवार सहित अनेको कांग्रेसियों की उपस्थिति रही।
0 Comments