हाई स्कूल परीक्षा में गणित का भय 275 विद्यार्थी रहे अनुपस्थित.. दमोह। माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल द्वारा आयोजित हाई स्कूल परीक्षा 2025 के अंतर्गत सोमवार को गणित विषय का प्रश्न पत्र आयोजित किया गया जिले में 84 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित परीक्षा में 16728 दर्ज विद्यार्थियों में से 16453 विद्यार्थी उपस्थित रहे तथा 275 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। किसी भी केंद्र पर कोई नकल प्रकरण नहीं बना।
बोर्ड परीक्षा मूल्यांकन के प्रथम चरण का प्रशिक्षण संपन्न.. दमोह।
उत्कृष्ट विद्यालय में 13 मार्च से शुरू होने वाले हाई स्कूल एवं हायर
सेकेंडरी बोर्ड परीक्षा के मूल्यांकन के लिए प्रथम चरण का एकदिवसीय
प्रशिक्षण सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस प्रशिक्षण में भोपाल से प्रशिक्षित
मास्टर ट्रेनर्स , प्राचार्य एवं मूल्यांकन अधिकारी संजय दुबे, शैलेंद्र
दुबे मनीष कुमार नेमा, कामिनी अहिरवाल ने मूल्यांकनकर्ताओं को आवश्यक
दिशा निर्देश प्रदान किए। कार्यक्रम
की शुरुआत मां सरस्वती की वंदना से हुई। इसके पश्चात द्वारा सभी
मूल्यांकनकर्ताओं द्वारा माध्यमिक शिक्षा मंडल से प्रदत्त लिंक पर विमर्श
पोर्टल पर पंजीयन किया गया। इस प्रशिक्षण में हिंदी, अंग्रेजी और विषय
के प्रशिक्षणार्थी सम्मिलित हुए प्राचार्य संजय दुबे ने मूल्यांकन से
जुड़े महत्वपूर्ण निर्देश दिए। दुबे ने बताया कि प्रशिक्षण का उद्देश्य है
मूल्यांकनकर्ता उत्तर पुस्तिकाओं का निष्पक्ष एवं सटीक मूल्यांकन करें,
ताकि छात्रों को उनकी मेहनत का न्यायोचित परिणाम मिल सके। मास्टर ट्रेनर
मनीष कुमार नेमा शैलेंद्र दुबे एवं कामिनी अहिरवाल के द्वारा परीक्षकों की
जिम्मेदारियों, मुख्य परीक्षक, उपमुख्य परीक्षक, सुपरवाइजर आदि की
भूमिकाओं को स्पष्ट किया गया। रुब्रिक्स का पालन अनिवार्य मनीष कुमार नेमा
ने मूल्यांकन में आने वाली चुनौतियों एवं उनके समाधान पर प्रकाश डाला।
वहीं, शैलेंद्र दुबे ने रुब्रिक्स (Rubrics) के सही अनुपालन के साथ
मूल्यांकन की प्रक्रिया को विस्तार से समझाया। अंत में प्रदीप कुमार जैन ने
सभी प्रशिक्षकों का आभार व्यक्त किया और इस एकदिवसीय प्रथम चरण के
प्रशिक्षण का विधिवत समापन हुआ।
कलेक्टर ने पटेरा क्षेत्र में परीक्षा केन्द्रों के निरीक्षण के साथ फॉर्मर आई डी कार्य का जायजा लिया.. दमोह। कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने आज प्रात 09 बजे से पटेरा क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों में पहुँचे। श्री कोचर शाम करीब 04 बजे तक विभिन्न ग्रामों में पहुँचकर चल रहे फॉर्मर आई डी कार्य का जायजा लिया और सबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को समयवाधि में कार्य पूर्ण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान कलेक्टर श्री कोचर ग्राम पटेरिया में फार्मर आईडी संबंधी सर्वे कार्य का जायजा लिया। उन्होंने कहा शेष फार्मर आईडी तय समय अनुसार बनाई जाए। डोर.टू.डोर सर्वे किया जाए। यहां पर बताया गया ग्राम पटेरिया में 273 में से 220 फार्मर आईडी बनाई जा चुकी है।इसी प्रकार कलेक्टर श्री कोचर ग्राम मझगुवा हंसराज पहॅुंचे। यहां सर्वेयर से फॉर्मर आईडी की जानकारी लेकर आवश्यक दिशा.निर्देश दिए। यहां 323 में से 245 आई डी बनाई जा चुकी हैं। यहां उन्होंने ग्राम कुम्हारी में फॉर्मर आई डी कार्य देखा। श्री कोचर ने कहा सर्वेयर फील्ड पर जाए नारजगी व्यक्त करते हुए कहा 13 मार्च तक कार्य पूरा किया जाए सर्वयेर की मदद लेकर डोर.टू.डोर कार्य किया जाए। यहां 687 में से 249 आई डी बनाई जा चुकी हैं।कलेक्टर अपने भ्रमण के दौरान ग्राम बमनपुरा और देवडोंगरा भी पहुँचे। उन्होंने यहां पटवारी और सर्वेयर से फॉर्मर आई डी के सबंध में जानकारी लेते हुए कहा कार्य तय समय सीमा में सुनिश्चित किया जाये। इस अवसर पर तहसीलदार प्रवीण त्रिपाठी मौजूद रहे।
0 Comments