Ticker

6/recent/ticker-posts

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज अजबधाम फतेहपुर एवं नोहटा में महोत्सव कार्यक्रम में होंगे शामिल.. राज्यमंत्री श्री पटेल ने अजब धाम में बैठक ली.. मुख्यमंत्री का मिनिट टू मिनिट कार्यक्रम जारी..

मुख्यमंत्री फतेहपुर एवं नोहटा महोत्सव में होंगे शामिल.. दमोह। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज 26 फरवरी को खजुराहो एयरपोर्ट से हेलीकाप्टर द्वारा रवाना होकर अपरान्ह 04 बजे अजब धाम फतेहपुर हेलीपेड पहुंचेंगे और स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

तदोपरांत मुख्यमंत्री डॉ यादव अपरान्ह 04 45 बजे अजबधाम हेलीपेड से रवाना होकर शाम 05 बजे नोहटा हेलीपेड पहुंचेंगे और स्थानीय कार्यक्रम नोहटा महोत्सव में शामिल होंगे। कार्यक्रम उपरांत मुख्यमंत्री डॉ यादव शाम 05 45 बजे नोहटा हेलीपेड से खजुराहो जिला छतरपुर के लिये रवाना होंगे।  
राज्यमंत्री श्री पटेल ने अजब धाम में बैठक ली.. दमोह। प्रदेश के पशुपालन एवं डेयरी विभाग राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार श्री लखन पटेल अजब धाम पहुंचे। उन्होंने अजब धाम में छोटे सरकार से भेंट की। जै.जै सरकार वार्षिक महोत्सव में प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के आगमन को लेकर बैठक में राज्यमंत्री श्री पटैल ने कानून व्यवस्था एवं आमजन की बुनियादी सुविधाओं व्यवस्थाओं के संबंध में विस्तृत चर्चा की। 
इस अवसर पर कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशीए भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम शिवहरे लोकेन्द्र पटैल लकी भैया कार्यक्रम आयोजक कमेटी विभिन्न विभागों के अधिकारियों सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण भी मौजूद थे। बैठक में तय किया गया कि मुख्यमंत्री जी हेलीपैड से सीधे जै जै सरकार अजब धाम मन्दिर पहुंचकर दर्शन करेंगे। तदोपरांत मन्दिर प्रबंधन द्वारा उपलब्ध बैट्री चलित खुली जीप से कथा पण्डाल आयोजन स्थल तक पहुंचेंगे। यहां मंच पर साधु.संत जनो से भेंट कर आशीर्वाद लेंगे । मुख्यमंत्री डॉण्यादव सभा को सम्बोधित करेंगे।
मंत्री श्री पटैल ने आमजन से कहा महोत्सव में शामिल होकर धर्मलाभ उठायें.. दमोह। प्रदेश के पशुपालन एवं डेयरी विभाग राज्यमंत्री ;स्वतंत्र प्रभार श्री लखन पटेल ने कहा प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी का आगमन जिले की पथरिया विधानसभा क्षेत्र के ग्राम फतेहपुर अजबधामद्ध में 26 फरवरी 2025 को अपरान्ह 04 बजे पूज्य जै जै सरकार जी के वार्षिक महोत्सव के पावन अवसर पर होने जा रहा है।उन्होंने आमजन से आग्रह करते हुये कहा महोत्सव में शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित करें। साथ ही रामचरित मानस का जो पाठ चल रहा है उसका श्रवण करें और धर्म लाभ उठाए
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के दमोह जिले में आयोजित कार्यक्रमों का मिनिट टू मिनिट कार्यक्रम जारी.. दमोह।  प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज 26 फरवरी को अपरान्ह 04 बजे फतेहपुर हेलीपेड पर पहुंचेंगे जहां उनका स्वागत होगा आप अपरान्ह 04 05 बजे अजब धाम परिसर पहुंचकर मंदिर में दर्शन करेंगेए अपरान्ह 4 10 बजे वेद पाठ का अवलोकन करते हुये ई.कार्ट से सभा स्थल पहुंचेंगेए  अपरान्ह 4 15 बजे मंच पर पहुंचेंगे एवं मंचासीन संतों का आर्शीवाद प्राप्त करेंगे। अपरान्ह 4 17 बजे अतिथि स्वागत किया जायेगाए अपरान्ह 4 20 बजे स्वागत.उदबोधन प्रदेश के पशुपालन एवं डेयरी विभाग राज्यमंत्री ;स्वतंत्र प्रभार श्री लखन पटेल द्वारा किया जायेगा। अपरान्ह 4रू22 बजे मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव सभा को संबोधित करेंगे। अपरान्ह 4 37 बजे मुख्यमंत्री जी को स्मृतिचिन्ह भेंट किया जायेगा। अपरान्ह 4 40 बजे आभार प्रदर्शन किया जायेगा। अपरान्ह 4 42 बजे मुख्यमंत्री जी सभा स्थल से हेलीपेड के लिए प्रस्थान करेंगे एवं अपरान्ह 4 45 बजे फतेहपुर हेलीपेड से नोहटा हैलीपेड के लिए रवाना होंगे।
इसी प्रकार मुख्यमंत्री डॉ यादव का शाम 05 बजे नोहटा हैलीपेड पर आगमन एवं स्वागत स्वागत किया जायेगा। आप शाम 05 05 बजे नोहलेश्वर मंदिर पहुंचकर दर्शन एवं पूजन करेंगे शाम 05 10 बजे महोत्सव स्थल पर आगमन होगा शाम 05 12 बजे अतिथि स्वागत किया जायेगा इसके पश्चात शाम 05 15 बजे स्वागत उदबोधन प्रदेश के संस्कृति पर्यटन धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्यमंत्री ;स्वतंत्र प्रभार श्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी द्वारा किया जायेगा। शाम 05 17 बजे मुख्यमंत्री जी का उदबोधन होगा शाम 05 32 बजे मुख्यमंत्री जी को स्मृतिचिन्ह भेंट किया जायेगा। शाम 05 35 बजे सांस्कृतिक प्रस्तुति दी जायेगी। तदोपरांत शाम 05 40 बजे आभार प्रदर्शन होगा। शाम 05 42 बजे मुख्यमंत्री जी महोत्सव स्थल से हेलीपैड के लिए प्रस्थान करेंगे एवं शाम 05 45 बजे हैलीपेड से खजुराहो जिला छतरपुर के लिये रवाना होंगे।

Post a Comment

0 Comments