दिल्ली में चुनाव प्रचार में छाई दमोह यूथ कांग्रेस
दमोह। दिल्ली
चुनाव में दमोह से जाकर दिल्ली में प्रचार कर रहे यूथ कांग्रेस के युवा
लगातार दिल्ली चुनाव में चर्चाओ में बने हुए है। आगामी 5 फ़रवरी को होने
वाले दिल्ली चुनाव में कांग्रेस इस बार बहुत मजबूती से चुनाव लड़ रही है।
पूरे देश से यूथ कांग्रेस के नौजवानों को बुलाकर अलग अलग विधानसभाओ की
जिम्मेदारी दी गई है। जिसमें दमोह जिले के यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष दृगपाल
सिंह लोधी को कस्तूरबा नगर एवं ग्रेटर कैलाश विधानसभा की जिम्मेदारी दी गई।
दृगपाल सिंह लोधी और उनके साथी एड.नरेंद्र प्रताप, वीर कुशवाहा, दुर्गेश, सुरेंद्र लोधी लगातर 20-25 किलोमीटर पैदल चलकर डोर टू डोर प्रचार कर रहे है, जिसका असर जमीन पर नज़र आ रहा है। ये दोनों सीटे कांग्रेस की झोली में आ सकती है। दृगपाल सिंह लोधी ने बताया की पूरी दिल्ली में आम आदमी पार्टी से जनता नाराज़ है और बदलाव का मूड बना चुकी है, केजरीवाल ने यमुना नदी साफ करने का वादा करते हुए कहा था कि “अगर यमुना साफ नहीं होती तो मै चुनाव नहीं लडूंगा “ लेकिन यमुना साफ तो नहीं हुई लेकिन वो चुनाव जरूर लड़ रहे है। ऐसे ही उन्होंने ने जनलोकपाल बिल लाने का भी वादा किया था, वो भी आज तक पूरा नहीं हुआ। दिल्ली में अगर कुछ बड़ा है तो वो है प्रदूषण और भ्रष्टाचार।
0 Comments