मुनि श्री प्रयोग सागर जी का दीक्षा दिवस मनाया
दमोह।
आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज से 27 वर्ष पूर्व 8 मुनि राजो के साथ
मुक्तागिरी तीर्थ में दीक्षित मुनि श्री प्रयोग सागर जी महाराज का मुनि
दीक्षा दिवस गुरु उपकार दिवस के रूप में मनाया गया इस अवसर पर प्रदेश के
विभिन्न क्षेत्रों से आए गुरु भक्तों ने कार्यक्रम में सहभागिता दर्ज कराई
श्री
पारसनाथ दिगंबर जैन नन्हे मंदिर धर्मशाला में बुधवार दोपहर मुनिश्री
प्रयोग सागर जी महाराज का मुनि दीक्षा दिवस समारोह पूर्वक बनाया गया। इस
अवसर पर उपाध्याय श्री विश्रुत सागर जी एवं मुनि श्री निर्वेद सागर जी का
सानिध्य भी प्राप्त हुआ। मुनि श्री के प्राद प्रक्षालन का सौभाग्य राजीव
जैन विदिशा एवं रसिया महिला मंडल को प्राप्त हुआ। शास्त्र भेंट करने का
सौभाग्य महेंद्र कुमार जैन, दीपांशु जैन, अमित जैन, विनय मोनू जैन बनगांव
वाले, सौरभ लहरी, सुधा कलश महिला मंडल, नवकार आदर्श महिला मंडल, टंडन बगीचा
जैन मंदिर महिला मंडल, वैशाली नगर मंदिर महिला मंडल को प्राप्त हुआ।
इस
अवसर पर ब्रह्मचारी अरुण भैया एवं संजीव भैया कटंगी पंकज भैया छतरपुर मयंक भैया दमोह के द्वारा भक्ति भाव के साथ आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज की अष्ट
द्रव्यों से सामूहिक पूजन संपन्न कराई गई। विभिन्न महिला एवं बालिका मंडल के
साथ मुनि श्री की वैय्या वृत्ति में लीन रहे युवाओ को बारी-बारी से अष्ट
द्रव्य समर्पित करने का अवसर प्राप्त हुआ। पूज्य मुनि श्री के गृहस्थ जीवन
के परिजनों तथा बाहर से आए वरिष्ठ जनों का सम्मान मंदिर कमेटी के अध्यक्ष
नवीन निराला महामंत्री राजकुमार रानू के साथ अन्य पदाधिकारी ने किया।
गुरु
उपकार दिवस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुनिश्री प्रयोग सागर जी महाराज
ने 27 वर्ष पूर्व मुक्तागिरी में आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज से माघ
पूर्णिमा के दिन 9 साधुओं को मुनि दीक्षा मिलने के संस्मरण को सुनते हुए
कहा कि आज भले ही प्रत्यक्ष रूप से आचार्य श्री हमारे बीच में नहीं है
लेकिन लगातार अनेक वर्षों तक उनका आशीर्वाद हमेशा मिलता रहा है और परोक्ष
रूप से मिलता रहेगा। उपाध्याय श्री विश्रुत सागर जी ने कहा कि मुनि श्री
प्रयोग सागर जी ने स्वास्थ्य के प्रतिकूलता के बावजूद उत्कृष्ट साधना की है
तथा यहां के श्रावक जनों को उनकी वैय्या वर्त्ति करने का जो सौभाग्य
प्राप्त हुआ है उसे अवसर का लाभ सभी ने भरपूर उठाया है। कार्यक्रम मैं बड़ी
संख्या में महिला युवाओं सहित सकल जैन समाज की मौजूदगी रही।
उपाध्याय श्री विश्रुत सागर जी एवं मुनि श्री निर्वेद सागर जी का दीक्षा दिवस आज.. श्री
पारसनाथ दिगंबर जैन नन्हे मंदिर धर्मशाला में 13 फरवरी गुरुवार को
उपाध्याय श्री विश्रुत सागर जी एवं मुनि श्री निर्वेद सागर जी का दीक्षा
दिवस दोपहर में समारोह पूर्वक मनाया जाएगा। इस अवसर पर मुनि संघ की दिव्या
देशना का लाभ भी सभी को प्राप्त होगा।
कलश यात्रा ध्वजारोहण से सिध्द चक्र महा मंडल विधान का शुभारंभ.. श्री
पारसनाथ दिगंबर जैन नन्हे मंदिर की में मुनि संघ के सानिध्य में श्री 1008
सिद्ध चक्र महामंडल विधान का आयोजन किया जा रहा है। ऐसा कर पर भव्य समवशरण
की रचना भी धर्मशाला परिसर में की गई है। बुधवार को सुबह श्री जी के
अभिषेक शांति धारा के उपरांत घट यात्रा निकाली गई जो नगर के प्रमुख मार्गो
से होकर धर्मशाला परिसर पहुंची जहां पर मंडप शुद्धि उपरांत ध्वजारोहण से
कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर ब्रह्मचारी अरुण भैया एवं संजीव भैया कटंगी पंकज भैया छतरपुर मयंक भैया दमोह के निर्देशन में ध्वजारोहण करने का सौभाग्य विधान पुण्यार्जक महेश बड़कुल परिवार को प्राप्त हुआ। सकलीकरण उपरांत प्रथम दिवस 8 अर्घ्य
समर्पित करके सिद्धों की आराधना की गई। गुरुवार को सुबह श्री जी के अभिषेक
शांति धारा उपरांत शुद्ध चक्र महामंडल विधान पूजन किया जाएगा।
0 Comments