सांसद राहुल सिंह की कांवड़ पद यात्रा में मंत्रीजी
दमोह। दमोह सांसद राहुल सिंह लोधी की बरमान घाट से भगवान जागेश्वर नाथ के धाम बांदकपुर तक अष्टम संकल्प कावड़ पदयात्रा चल रही है पदयात्रा के तृतीय दिवस अनेक जनप्रतिनिधियों जर्मन नागरिकों के साथ सैकड़ो लोगों ने शामिल होकर अपनी सहभागिता दर्ज कराई।
शुक्रवार को राहुल सिंह की
कावड़ पदयात्रा अपरान्ह झापन पहुची। जहां मध्यप्रदेश शासन के राज्यमंत्री
(स्वतंत्र प्रभार) व जबेरा विधायक श्री धर्मेंद्र सिंह लोधी, हटा विधायक
श्रीमति उमादेवी लालचन्द्र खटीक, पिछड़ा वर्ग आयोग प्रदेश अध्यक्ष श्री
रामकृष्ण कुसमरिया, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री गौरव पटेल, पार्टी
के सभी विधानसभाओं के मंडल अध्यक्ष का आगमन हुआ। उनके द्वारा कांवड़
यात्रियों पर पुष्पवर्षा कर यात्रा का भव्य स्वागत करते हुए यात्रा में
सहभागिता दर्ज की गई। इस अवसर पर पार्टी के देवतुल्य ज्येष्ठ-श्रेष्ठ
कार्यकर्ता, पदाधिकारी, स्थानीय जन उपस्थित रहे।
कुंडलपुर में 04 करोड़ के निर्माण कार्यो का तीन मंत्री करेंगे भूमिपूजन.. दमोह। ग्राम कुण्डलपुर में 04 करोड़ 23 लाख की लागत से रूकमणि माता परिसर निर्माण कार्य का भूमि पूजन आज 1 फरवरी 2025 को दोपहर 01 बजे प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग एवं श्रम विभाग मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल के कर कमलों द्वारा किया जाएगा। भूमि पूजन कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश के संस्कृति पर्यटन धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार श्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी एवं प्रदेश के पशुपालन एवं डेयरी विभाग राज्यमंत्री ;स्वतंत्र प्रभार श्री लखन पटेल करेंगे।कार्यक्रम में सांसद श्री राहुल सिंह लोधी पूर्व वित्तमंत्री एवं दमोह विधायक श्री जयंत कुमार मलैया हटा विधायक श्रीमती उमादेवी खटीक बंडा विधायक वीरेन्द्र सिंह लोधी जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रंजीता गौरव पटेल मध्य प्रदेश राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष डॉ रामकृष्ण कुसमरिया भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम शिवहरे एवं पूर्व अध्यक्ष जिला पंचायत शिवचरण पटेल विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित होंगे। जनपद पंचायत पटेरा अध्यक्ष श्रीमती मल्लांबाई नगर परिषद पटेरा अध्यक्ष श्रीमती कमलारानी अहिरवार जनपद पंचायत पटेरा उपाध्यक्ष राजेश पटेल ग्राम पंचायत कुंडलपुर सरपंच परसोत्तम कुशवाहा ने आमजन से कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह किया है।
पथरिया में भाजपा की बैठक, नव नियुक्त जिला अध्यक्ष का स्वागत.. दमोह।
भारतीय जनता पार्टी पथरिया नगर मंडल की बैठक का आयोजन किया गया जिसमें
नवनियुक्त नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष श्याम से भरे का भव्य स्वागत किया गया
दमोह से पथरिया जाने वाले मार्ग पर जगह-जगह नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष का
कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया बैठक में राज्य मंत्री लखन पटेल, जिला
सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र गुरु, मण्डल अध्यक्ष रमेश कुशवाहा,
पथरिया ग्रामीण अध्यक्ष धर्मेंद्र लोधी, नगर पालिका अध्य्क्ष सुन्दर
विश्वकर्मा, खरगराम पटेल, देवी सिंह नंदरई,सुकई महेश पटेल , जिला मीडिया
प्रभारी राघवेंद्र सिंह परिहार, युवा मोर्चा अध्यक्ष प्रिंस जैन, भरत यादव
अतिथि रहे।
राज्य मंत्री लखन पटेल ने कहा कि मंडल की
इस बैठक में जिला अध्यक्ष श्याम शिवहरे जी का स्वागत करते हुए यह विश्वास
भी है कि अध्यक्ष के कार्यकाल में वह संपूर्ण जिले में संगठन में मजबूत
करने का कार्य करेंगे एवं प्रत्येक कार्यकर्ता की कंधे से कंधे मिलाकर
कार्य करेंगेजिला अध्यक्ष श्याम शिवहरे ने कहा कि
जैसा राज्य मंत्री जी ने मुझ पर विश्वास जताया है मैं उनके विश्वास पर आंच
नहीं आने दूंगा और जैसा उन्होंने कहा है प्रतीत कार्यकर्ता कीजिए मैं सदैव
खड़ा रहूंगा।
जमना जैन, मनीषा दुबे, राजेंद्र
समदड़िया, योगेश चौधरी,युवा मोर्चा अध्यक्ष कुलदीप पटेल सहित मंडल से आए हुए
पदाधिकारी मोर्चा प्रकोष्ठों के कार्यकर्ताओं जनप्रतिनिधियों पूर्व जन
प्रतिनिधियों सहित कार्यकर्ताओं ने नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष का स्वागत
किया।
0 Comments