Ticker

6/recent/ticker-posts
1 / 1

नहीं रहे हर दिल अजीज पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह चंदेल नंदू भैया.. अचानक हार्ट अटैक से निधन की खबर से लोग हतप्रद.. मंगलवार को अंतिम यात्रा के बाद अंत्येष्ठी..

 नहीं रहे हर दिल अजीज पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह चंदेल नंदू भैया...

दमोह नगर पालिका के पूर्व उपाध्यक्ष भाजपा नेता और फुटेरा वार्ड से पार्षद प्रतिनिधि युवा समाज सेवी नरेंद्र सिंह चंदेल नंदू भैया अब हमारे बीच नहीं रहे यह खबर जैसे ही सोमवार शाम सोशल मीडिया पर वायरल हुई किसी को विश्वास नहीं हुआ और लोग श्री चंदेल के परिजन और परिचितों को मोबाइल करके दुखद खबर की पुष्टि करने की कोशिश करते नजर आए।
दमोह नगर के फुटेरा वार्ड चार से दो दशक से अधिक समय से भाजपा पार्षद रहने के साथ पार्टी के कर्मठ एवं समर्पित कार्यकर्ता मां बड़ी देवी जी एवं भगवान जागेश्वर नाथ के अनन्य भक्त नरेंद्र सिंह चंदेल नंदू भैया अब हमारे बीच में नहीं रहे सोमवार शाम करीब 7 बजे अचानक सीने में दर्द होने अर्थात हार्ट अटैक आने पर उन्हें डॉक्टर के पास ले जाया गया लेकिन तब तक देर हो चुकी थी डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। श्री चंदेल अपने पीछे पत्नी पुत्र पुत्रवधू सहित भरा पूरा परिवार छोड़कर गए हैं। उनके निधन से वार्ड वासियों के साथ स्थानीय लोगों भारतीय जनता पार्टी तथा शहर वासियों ने एक समर्पित कार्यकर्ता और समाजसेवी को खो दिया है। उन के रिक्त स्थान को भरना मुश्किल। नंदू भैया 1994 से लगातार पार्षद चुने जाते रहे है। 2009 से 2015 तक वह दमोह नगर पालिका के उपाध्यक्ष रहे। 2022 ने हुए नगर पालिका चुनाव में उनका वार्ड महिला वर्ग के लिए आरक्षित हो जाने पर उनकी पत्नी पार्षद निर्वाचित हुई थी।
मंगलवार को उनके निज निवास फुटेरा वार्ड 4 से हटा नाका मुक्तिधाम के लिए अंतिम यात्रा रवाना होगी। उनके निधन पर सांसद श्री राहुल सिंह, मंत्री श्री प्रहलाद पटेल, श्री धर्मेंद्र सिंह लोधी, श्री लखन पटेल, पूर्व मंत्री श्री जयंत मलैया एवं रामकृष्ण कुसमरिया, पूर्व विधायक अजय टंडन, जिला भाजपा अध्यक्ष प्रीतम सिंह लोधी जिला कांग्रेस अध्यक्ष रतन चंद्र जैन नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि वीरेंद्र राय पूर्व नपा अध्यक्ष मनु मिश्रा पार्षद साथियों नगर पालिका कर्मचारी पत्रकारों सहित  सैकड़ो लोगों ने अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की है। परमपिता परमेश्वर उनकी अंतरात्मा को अपने चरणों में स्थान दें तथा परिजनों को यह गहन दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें ओम शांति शांति

Post a Comment

0 Comments