Ticker

6/recent/ticker-posts
1 / 1

श्री भाव सिंह बने लोधी क्षत्रिय समाज के और ईश्वर दास बने कुशवाहा समाज के जिलाध्यक्ष.. शिक्षक शंभू दयाल और विनय मोहन को एसपी लाल अवार्ड.. पूर्व नपा उपाध्यक्ष स्व. चंदेल की श्रंद्धाजलि सभा आज

श्री भाव सिंह बने लोधी क्षत्रिय समाज के जिलाध्यक्ष

दमोह। जिला लोधी क्षत्रिय महासभा की बैठक वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी सामुदायिक भवन में दादा उमराव सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई जिसमें सर्व प्रथम वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी जी के छाया चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन किया गया। बैठक में नव अध्यक्ष की नियुक्ति से संबंधित चर्चाएं हुई
जिसमें पूर्व प्राचार्य हाकम सिंह ने अध्यक्ष पद के दावेदारों को आमंत्रित किया। तत्पश्चात श्री राजकुमार सिंह जी एवं श्री मान सिंह पूर्व सीईओ ने श्री भाव सिंह लोधी रिटायर शिक्षक नोहटा वालों का समर्थन किया। सभी के विचार विमर्श से एकमत होकर सर्व सम्मति से निर्विरोध श्री भाव सिंह लोधी को जिला अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया।  जिसमें पूर्व अध्यक्ष श्री हाकम सिंह ने मीठा मुंह कर फूल माला पहनाकर अध्यक्ष पद की घोषणा की। सभी लोगों ने उत्साह के नए अध्यक्ष का फूल मालाओं से स्वागत किया एवं बधाई दी। 
बैठक में दादा बहादुर सिंह राजकुमार सिंह लकलका युवा जिला अध्यक्ष दयालु ठाकुर, आलोक संघ अध्यक्ष नारायण सिंह , खिलन सिंह प्रेम सिंह सचिव जुगराज सिंह लक्ष्मण सिंह शिक्षक भगवान सिंह सत्यपाल सिंह बेड़ी सिंह सदर प्रेम सिंह जागेश्वर सिंह लोधी राम सिंह लोधी प्रहलाद सिंह पदम सिंह राव भूपेंद्र सिंह चोरई ,राव लाखन सिंह खेमराज सिंह नत्थू सिंह पुरुषोत्तम सिंह जिला पंचायत सदस्य दृगपाल सिंह रवि सिंह कल्याण सिंह भरत सिंह भूपत सिंह सुल्तान सिंह काशीराम सिंह जगदीश ठाकुर आदि लोगों की बड़ी संख्या में उपस्थित रही मंच संचालन पूर्व प्राचार्य श्री हाकम सिंह जी के द्वारा किया गया  महाराज सिंह अर्जुन सिंह इंद्र जीत सिंह हीरा सिंह अरविंद सिंह निखिल सिंह मूरत सिंह डॉ परम सिंह हाकम सिंह मनोहर सिंह आदि बड़ी संख्या में उपस्थित रही। संचालन पूर्व प्राचार्य श्री हाकम सिंह ने किया। यह जानकारी जागेश्वर सिंह लोधी युवा सचिव जिला लोधी क्षत्रिय समाज ने प्रदान की है।
ईश्वर दास बने कुशवाहा समाज के जिलाध्यक्ष..
दमोह। कुशवाहा समाज के जिला अध्यक्ष का चुनाव मुश्कि बाबामंदिर स्थित सम्राट अशोक भवन में समाज की बैठक में  वरिष्ठ समाज सेवी श्री ईश्वर दास कुशवाहा उर्फ़ साईं बाबा जी को जिला कुशवाहा समाज संगठन का सर्वसम्मति से जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया। सभी कुशवाहा समाज के वरिष्ठ जन एवं युवाओं ने उन्हें एक साथ मिलकर उनको जिले की कुशवाहा समाज की कमान सौंपी। कुशवाहा समाज के समस्त लोगों ने नव नियुक्त जिला अध्यक्ष जी को सुभकामनाये बधाई दीं हैं
पूर्व अध्यक्ष भगवान दास कुशवाहा, श्री मकुन्दी राम कुशवाहा, गोविन्द राम कुशवाहा सरपंच, बज्जू कुशवाहा पूर्व पार्षद, एड राजेश कुशवाहा, चेतराम कुशवाहा पूर्व पार्षद, मंगल कुशवाहा जनपद अध्यक्ष बटियागढ़, शिवशंकर कुशवाहा, राघवेंद्र कुशवाहा युवा अध्यक्ष,किर्पाल कुशवाहा, प्रताप कुशवाहा, द्वारका कुशवाहा, टीकराम कुशवाहा, नारायण कुशवाहा खेमचंद कुशवाहा, अर्जुन कुशवाहा, पप्पू कुशवाहा सरपंच, राजकुमार कुशवाहा, मोहन कुशवाहा उपसरपंच समस्त कुशवाहा समाज ने बधाई प्रेषित की।
 शिक्षक शंभू दयाल और विनय मोहन को एसपी लाल अवार्ड.. दमोह । एम साई सी.एस. और नव जागृति एजुकेशन सोसायटी द‌मोह द्वारा प्रतिष्ठापूर्ण स्व एसपी लाल मेमोरियल अवार्ड-2024 का आयोजन किया गया। इस वर्ष यह सम्मान श्री शंभूदयाल खरे (शासकीय उत्कृष्ट उ.मा.वि. पथरिया) एवं श्री विनय मोहन मिश्रा (उच्च श्रेणी शिक्षक, जे.पी.बी. कन्या उ.मा.वि. दमोह)  को प्रदान किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि युवा अधिवक्ता व समाज सेवी अनुनय श्रीवास्तव थे, जबकि अध्यक्षता वरिष्ठ संगीत कलाकार एवं शिक्षक प्रदीप अग्रवाल ने की। कार्यक्रम का प्रारंभ स्व एसपी लाल के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के द्वारा किया गया। ईश वंदना श्रीमति विजयेता अग्निभोज ने की आयोजक संस्था की ओर से मंचासीन अतिथियों का पुष्पहारों से स्वागत किया गया।
आयोजन प्रयोजन डॉ वंदना चरण ने प्रस्तुत किया संस्था की ओर से डॉ श्रीमती शीला लाल ने अवॉर्ड प्राप्त शिक्षकों की घोषणा की अवार्ड प्राप्त शिक्षकों का परिचय डॉ आलोक सोनवलकर एवम श्री राजेश सबनानी ने दिया। इसके उपरांत अतिथियों को स्मृतिफलक से शिक्षक शंभूदयाल खरे व विनयमोहन मिश्रा को एसपीलाल अवार्ड से पुरस्कृत किया ।कार्यक्रम में वार्षिक पत्रिकाअनुगम का विमोचन भी किया गया। विशिष्ट योग्यताप्राप्त विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। मुख्य अतिथि एडवोकेट अनुनय श्रीवास्तव ने अपने उद्‌बोधन में कहा कि शिक्षक राष्ट्र का निर्माता है। यही कारण है कि शिक्षकों के प्रति, समाज में आदरका भाव है। भारत वर्ष को जगत्‌ गुरू कहा जाता है इसका श्रेय, भारत की महान संस्कृति और गुरुओं की महान परंपरा है।
हमारी संस्कति समानता भाईचारा और बंधुत्व पर आधारित है। देश की युवा पीढ़ी, अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन, हर क्षेत्र में कर रही है। "इसकी पहचान अतुल्य भारत" के रूप में मिलती है। विश्व के मानचित्र पर देश का गौरव, कार्यक्रम अध्यक्ष प्रदीप अगवाल ने कार्यक्रम की गतिशील परम्परा की सराहना की और कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में, नवाचार की आवश्यकता है। आभार प्रदर्शन डॉ श्रमतिशीला लाल ने किया। कार्यक्रम का समापन, राष्ट्रगान जन गणमन से किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पबुद्ध नागरिक गण एवं शिक्षकों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. विशाखा दुबे ने किया।
पूर्व नपा उपाध्यक्ष स्व. नरेन्द्र सिंह चंदेल की श्रंद्धाजलि सभा आज.. दमोह। सकल हिन्दू समाज जिला दमोह के द्वारा दमोह नगर पालिका के पूर्व उपाध्यक्ष, पूर्व पार्षद सामाजिक, धार्मिक एवं राजनैतिक क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाने वाले स्वर्गीय श्री नरेंद्र सिंह चंदेल (नंदू भैया) की श्रंद्धाजलि सभा 21/10/2024 सोमवार की शाम 05 बजे स्थानीय मानस भवन में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया है।
सकल हिन्दू समाज जिला जिलाध्यक्ष कपिल सोनी, युवा जिलाध्यक्ष मोंटी रैकवार  समस्त नगर वासियों से अपील करते हुए कहा है कि अधिक से अधिक संख्या में श्रंद्धाजलि सभा में सम्मिलित होकर अपनी श्रंद्धाजलि अर्पित करें।

Post a Comment

0 Comments