Ticker

6/recent/ticker-posts

शिकारी खुद यहा शिकार हो गया.. धान की फसल में छिपकर बैठे विशालकाय अजगर ने सियार को निगल लिया.. वन विभाग की टीम ने सियार को बचाने किया रेस्क्यू..

अजगर को सियार को लीले हुए देखकर मचा हडकम्प

दमोह। तेंदूखेड़ा थाना अंतर्गत आने बाले भोंडीखुर्द गांव में शनिवार सुबह किसानों ने जब डब्ब्ल यादव के खेत लगी धान की फसल में विशालकाय अजगर को एक सियार को निगलते हुए देखा तो खेत में मौजूद लोगो में हडकम्प मंच गया है। कुछ देर बाद लोगो ने पुलिस एवं वन विभाग को अजगर होने की सूचना दी गई है। देर शाम तक अजगर सियार को निगले हुए वहीं पड़ा रहा है। साथ ही वन विभाग टीम अजगर की सुरक्षा में लगी रही है।
क्योकि जब तक अजगर सियार को पूरा निगल लेगा उसके बाद ही अजगर का रेस्क्ूय किया जाएगा। थाना प्रभारी मोके पर पहुंचे और ग्रामीणों को खेत से दूर रहने की हिदायत दी गई। ज्ञात हो कि तेंदूखेड़ा से चार किलोमीटर दूर भोंडी गांव का ये मामला है। शनिवार सुबह जब किसान अपने खेत में गये तो उनको डब्बल यादव के खेत की फसल विछी हुई मिली। लेकिन उन्होंने अनदेखा कर दिया। जब फसल के बीच देखा तो करीब दस फीट लंबा अजगर दिखा जो किसी जानवर को निगल रहा था। उस समय किसान भाग निकले और ग्रामीणों को  सूचना दी जिसके बाद लोगों की भीड़ लग गई और विडियो बनाने लगे।
वन रक्षक बीडी सेन बताया कि अजगर ने जानवर की लील लिया है। साथ ही धान के बीच खेत में भरे पानी और कीचड में ठंडक के कारण चला गया है। जिस कारण अजगर का रेस्क्यू नही हो पा रहा है। ऐसे स्थिति में अगर अजगर का रेस्क्यू करते है तो अजगर को नुसकान हो सकता है। जिस कारण जब तक अजगर लीले हुए जानवर को पंचा नही लेता और वहं चलकर बाहर नही आ जाता तब उसका रेस्क्यू नही हो सकता है। जिस कारण आज सुबह ही अजगर का रेस्क्ूय होना संभव हो पाएगा। जब तक के लिए वन अमला की रेंजर ने डयूटी लगा दी है। विशाल रजक की रिपोर्ट

Post a Comment

0 Comments