Ticker

6/recent/ticker-posts

यूथ कांग्रेस अध्यक्ष का बैलगाड़ी खींचकर प्रदर्शन.. किसानों को उचित मुआवजा एवं राहुल गांधी को आतंकवादी कहने वालों पर कार्यवाही के लिए कांग्रेस की न्याययात्रा.. इधर हटा में भाजपा सदस्यता अभियान को लेकर बैठक

यूथ कांग्रेस अध्यक्ष का बैलगाड़ी कंधो से खींचकर प्रदर्शन.. दमोह। कांग्रेस कमेटी मध्यप्रदेश के आवाहन पर दमोह यूथ कांग्रेस नें किया सड़को पर जोरदार संघर्ष। यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष दमोह दृगपाल सिंह लोधी दमोह की सड़को पर अर्धनग्न अवस्था में बैलगाड़ी कंधों पर रखकर “किसान के सम्मान में, यूथ कांग्रेस मैदान “ के नारे लगाते हुए किसान न्याय यात्रा का हिस्सा बने।

दृगपाल सिंह लोधी नें बताया कि ये ट्रेक्टर रैली भाजपा सरकार को उसके चुनावी वादे याद दिलाने के लिए निकाली जा रही है, चुनावी घोषणा पत्र में किसानों नें 2700 गेहूं, 3100 धान प्रति क्विंटल करने का वादा किया था, जो अभी तक अधूरा है। इस रैली में यूथ कांग्रेस के सुशोभित पटेल, नीलेश यादव, अंकित राय, हर्ष दुबे, नीरज लोधी, वीर कुशवाहा, विवेक लोधी, एड.नरेंद्र प्रताप सिंह, रोहित लोधी, रवि लोधी, महेंद्र लोधी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्त्ता सम्मलित हुए।

 विशाल ट्रेक्टर रैली निकालकर कांग्रेसियों ने किसानों के लिये की न्याययात्रा.. दमोह। किसानों को फसलो का उचित मुआवजा दिलाने एवं राहुल गांधी को आतंकवादी कहने वाले भाजपा नेताओं पर दण्डात्मक कार्यवाही को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में जिले के समस्त ब्लाको से कांग्रेसजनों से तकरीवन 200 ट्रेक्टर गाड़ियों सें सागर नाका स्थित सरदार पटेल ब्रिज से नगर की प्रमुख सड़को से नारावाजी करते हुए विशाल रैली निकाली जिसका समापन तहसील ग्राउंड पर हुआ। वहॉं पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए प्रभारी पूर्व मंत्री हर्ष यादव ने कहा कि भाजपा सरकार प्रत्येक मोर्चा पर विफल हो चुकी है चुनाव के समय किसानों युवाओं को रोजगार गारंटी की बात करने वाले कहा गये वह गारंटी लाड़ली बहना को घर देने की बात कही लेकिन सब हवा हवाई।

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रतनचंद जैन ने कहा कि सोयाबीन, धान, गेहॅू के समर्थन मूल्य देने की बात जो भाजपा नेतओं ने कही थी वह अविलंब किया जाये। अन्यथा हम सब उग्र आंदोलन को बाहय होगे। पूर्व विधायक अजय टंडन ने कहा कि स्मार्ट मीटर लगाकर अवैध वसूली की जा रही है भाजपा नेता केवल भष्ट्राचार में लिप्त है जिले की सड़के बद से बदहाल है। प्रताप सिंह, मनू मिश्रा, मानक पटेल, संजय चौरसिया, लक्ष्मण सींग, प्रदीप खटीक ब्रजेन्द्र सींग, निधि श्रीवास्वत, रोहन पाठक, परम यादव, प्रदीप पटेल, रजनी ठाकुर, वीरेन्द्र राजपूत, आशीष पटेल, अरूण मिश्रा, राशू चौहान, राजा राय, मंजीत यादव, शुभम तिवारी, लालचंद राय, आशुतोष शर्मा, प्रजु यशोधरन, ने कहा कि  किसान अतिवृष्टि बारिश से वर्वाद हो चुका है किन्तु मुआवजे के नाम पर सरकार गूंगी बहरी बनी बैठी है। 

विजय बहादुर सिंह, डी.पी. पटेल, मदन सुमन, बाबुलाल पटेल, बेलु त्रिवेदी, अनिल जैन, अभिषेक यादव, भूपेन्द्र आजमानी, मुख्तार जाफरी, शमीम कुरैशी, अरूण दुबे, अफजल खान, अजय जाटव, दिनेंश रैकवार, अभिषेक डिम्हा, अरबिन्द अवस्थी, रफीक खान, रियाज खान, शैलेन्द्र ठाकुर, लाखन सिंह, पप्पू कसोटया, गुडडा नामदेव, संदीप बरदिया, भाजप शासन की सारी योजनाये ठप्प पडी है केवल मोटी घोषणाये की जा रही है। इस अवसर पर जबेरा से गोविन्द तिवारी रघुनंदन तिवारी हटा से घनश्याम यादव, ब्रजेंश गुप्ता, कुष्णा गोपाल श्रीवास्वत, संजय तिवारी, बांसा से साधु उपाध्याय, बंसत पांडे, ज्ञानी विश्वकर्मा, गनेश प्रजापति, अशोक, केशव विश्वकर्मा, अमित नामदेव, अमर सिंह, विजय रैकवार, गोपाल रैकवार, पप्पू कुशवाहा, खिल्लू ठाकुर, ए.के. चिश्ती, मानक अहिरवार सहित सैकडो कांग्रेसजनों की उपस्थिति रही।

 हटा में भाजपा सदस्यता अभियान को लेकर बैठक.. दमोह भारतीय जनता पार्टी के संगठन पर्व सदस्यता अभियान को लेकर जिलाध्यक्ष प्रीतम सिंह लोधी ने हटा विधायक श्रीमती उमादेवी खटीक के साथ हटा विधानसभा के पटेरा मंडल एवं हटा नगर मंडल में सदस्यता अभियान के संबंध में बैठक ली।

प्रीतम सिंह लोधी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित राजनीतिक दल है, जिनके परिश्रम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव एवं अन्य राज्यों में सरकार के रूप में नेतृत्व करते हुए आज विकसित भारत और समृद्ध भारत की कल्पना और संकल्प को लेकर आगे बढ़ रहे हैं। यह सदस्यता वर्ष 2047 के लिए मोदी जी के संकल्प विकसित भारत को विश्व गुरु पर स्थापित करने के लिए एवं सत्ता और संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए चलाया जा रहा है। हम सब कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारी का निर्वाह करते हुए सदस्यता अभियान को आगे बढ़ाने का काम करेंगे। सदस्यता लक्ष्य को पूरा करना प्रत्येक कार्यकर्ता का लक्ष्य होना चाहिए और बूथ पर हमारी शक्ति को बड़े इसके लिए हर समाज के घर-घर जाकर लोगों को भाजपा का प्राथमिक सदस्य बनाना और संगठन की विचारधारा से जोडना यह हम सब का कर्तव्य होना चाहिए। 
विधायक उमादेवी खटीक ने कहा कि कार्यकर्ता भाजपा की केंद्र राज्य सरकार की योजनाओं के लाभार्थी हितग्राहियों को भी हम भाजपा का प्राथमिक सदस्य बना कर उनका सम्मान करें। 18 वर्ष के युवाओं को भी हम सबसे अधिक पार्टी की प्राथमिक सदस्यता बनाकर युवाओं को भाजपा की विचारधारा से जोडना यह हम सब कार्यकर्ताओं का संकल्प होना चाहिए, क्योंकि युवा ही हमारी आने वाली पीढ़ी इस देश के नव निर्माण में सहायक होगी। बैठक में हटा नगर मंडल अध्यक्ष मनीष पल्या, जिला मंत्री अनिता खरे, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष भोले सराफ, सोशल मीडिया जिला संयोजक संदीप शर्मा, शिव शंकर कुशवाहा, सौरभ नेमा, पंकज सेन एवं हटा नगर मंडल के जेस्ट श्रेष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

Post a Comment

0 Comments