Ticker

6/recent/ticker-posts

शेर-ए-बुंदेलखंड पुस्तक का मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किया विमोचन.. इधर राज्य मंत्री धर्मेंद्र लोधी ने पर्यटन विकास निगम अध्यक्ष का कार्यभार ग्रहण किया..

शेर-ए-बुंदेलखंड  पुस्तक का मुख्यमंत्री ने किया विमोचन

भोपाल। 1857 क्रांति के नायक रहे, अंग्रेजों से लोहा मनवाने वाले, 1000 रुपए के जिंदा या मुर्दा पकड़ने के ईनामी रहे, दमोह जिले की हिंडोरिया रियासत के वीर क्रांति कारी राजा किशोर सिंह के जीवन पर चन्द्रभान सिंह लोधी द्वारा लिखित शेर-ए-बुंदेलखंड ( राजा किशोर सिंह) नामक पुस्तक का प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, राज्यमंत्री  लखन पटेल एवं वरिष्ठ पत्रकार और लेखक ब्रजेश राजपूत के कर कमलों द्वारा विमोचन हुआ। 

राजा किशोर सिंह 1857 क्रांति के महानायक रहे है, राजा किशोर सिंह का बुंदेलखंड की क्रांति में अहम योगदान रहा है, राजा इतने बड़े योद्धा थे कि अंग्रेजी हुकूमत के बड़े बड़े आला अधिकारी भी मुकाबला करने से डरते थे। राजा ने अपनी सेना की दम पर दमोह को 6 महीने तक आजाद करके रखा था। राजा किशोर सिंह ने अंग्रेजो से कई युद्ध लड़े लेकिन अपनो की धोखेबाजी के कारण राजा को अंग्रेजों ने गिरफ्तार कर लिया और बाद में इन्हें फांसी पर चढ़ा दिया था। बता दें कि राजा के जीवन चरित्र पर यह पहली किताब है। शेर-ए-बुंदेलखंड पुस्तक का विमोचन राजा किशोर सिंह की पुण्यतिथि के मौके पर सीएम मोहन यादव ने किया। 

पुस्तक के लेखक कवि चन्द्रभान सिंह लोधी ने बताया कि मैं बहुत खुश हूं, यह मेरी दूसरी पुस्तक है। आज हमारे प्रदेश के सीएम मोहन यादव जी ने किताब का विमोचन किया, इसके लिए मैं उनका आभारी हूँ। आज की तारीख हमारे लिए इतिहास बन गई। राजा किशोर सिंह पर आज तक किसी ने कुछ नहीं लिखा ये मेरी 5 सालों की मेहनत है जो आज पूर्ण रूप से सफल हो गई। राजा किशोर सिंह गुमनाम स्वतंत्रता सेनानी थे लेकिन हमने लगातार मेहनत की इनको आम लोगों के बीच लाया और एक दिन ऐसा आया कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब दमोह आए थे तो उन्होंने राजा किशोर सिंह को नमन करके भाषण की शुरुआत की थी। यह किताब मैंने अपनी मां स्व अयोध्या बाई को समर्पित की है। आगे लेखक बताते हैं कि यदि 1857 की क्रांति को समझना है या बुंदेलखंड के योगदान को समझना है तो एक बार इस किताब को जरूर पढ़ें। मैं पाठकों को यकीन दिलाता हूं कि एक बार इस किताब को पढ़िए आपका समय जाया नहीं जाएगा। यह किताब एमेजॉन, फिलिप्कार्ड जैसे सोशल साइटों पर उपलब्ध रहेगी। राज्यमंत्री लखन पटेल बताते हैं कि हमारे बुंदेलखंड का आजादी की लड़ाई में बहुत बड़ा योगदान है। साथ ही दमोह की क्रांति के राजा किशोर सिंह बड़े नायकों में शुमार हैं। सीएम साब के कर कमलों द्वारा हमारे जिले के युवा लेखक चन्द्रभान सिंह की किताब का विमोचन होना हम सभी के लिए गर्व की बात है। चन्द्रभान सिंह एक छोटे से गांव में जन्मे हैं और वह निरंतर लिखते रहते हैं हमारी ओर से उन्हें शुभकामनाएं।

मंत्री श्री लोधी ने अध्यक्ष पद का कार्यभार ग्रहण किया

भोपाल। प्रदेश सरकार के संस्कृतिपर्यटनधार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्यमंत्री श्री धर्मेंद्र भाव सिंह लोधी ने भदभदा रोड स्थित मध्यप्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम के कार्यालय पहुंचकर पूजा अर्चना कर अध्यक्ष पद का कार्यभार ग्रहण किया। 

राज्यमंत्री श्री लोधी ने निगम के वरिष्ठ अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया और आगामी कार्ययोजना की समीक्षा की। राज्यमंत्री श्री लोधी ने इस दौरान अधिकारियों को निर्माण कार्यों और निगम द्वारा संचालित होटलों से संबंधित आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान मध्यप्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम के एमडी टी इलैया राजा समेत अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।


Post a Comment

0 Comments