Ticker

6/recent/ticker-posts

म.प्र. युवा कांग्रेस के आव्हान पर फसलों के दाम बढ़ाने ज्ञापन प्रदर्शन.. दमोह कलेक्ट्रेट में युवक कांग्रेस के दो गुटों ने सौपे मुख्यमंत्री के नाम अलग अलग ज्ञापन..

 फसलों के दाम बढ़ाने जिला युवा कांग्रेस नें सौपा ज्ञापन 

दमोह।आज जिला कलेक्ट्रेट मुख्यालय में "युवा कांग्रेस की यही पुकार, सोयाबीन करो 6000 पार" के नारे लगाते हुए दमोह कांग्रेस कमेटी एवं जिला युवा कांग्रेस के लोग बड़ी संख्या में पहुंचे। प्रदेश भर में लगातार सोयाबीन के दाम को बढ़ाने के लिए कांग्रेस सड़को पर संघर्ष कर रही है, उसी कड़ी में दमोह युवा कांग्रेस नें भी आज मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन जिला मुख्यालय में सौपा। 

जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष दृगपाल सिंह लोधी नें बताया कि "जिस दाम पर सरकार सोयाबीन खरीदी का बोल रही है उससे किसानों की लागत भी नहीं निकलेगी इसलिए सरकार 6000 रूपये प्रति क्विंटल सोयाबीन ख़रीदे, साथ ही सरकार नें जो चुनाव में वादा किया था की वो 3100 धान एवं 2700 गेहूं ख़रीदेगी उसे भी पूरा करे।

 ज्ञापन में जिला कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष संजय चौरसिया, दमोह नगरपालिका उपाध्यक्ष विक्रम ठाकुर, जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष दृगपाल लोधी, पार्षद रमेश राठौर  पार्षद शैलेंद्र चौहान, पार्षद राजू बगिरा, इशराक कुरैशी, पप्पू कुरैशी, साबिर कुरैशी, राजेश वर्मा, प्रमेश सारोठिया, शानू जुनेजा, खिल्लू ठाकुर, अजय जाटव, सुशोभित पटेल, राघवेंद्र लोधी, नीलेश यादव, नीलेश लोधी, प्रवेन्द्र अहिरवार, प्रेम पटेल सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

किसानों की समस्याओं को लेकर प्रदेश सचिव अरविन्द अवस्थी एवं सभापति रफीक खान के नेतृत्व में ज्ञापन

दमोह। म.प्र. युवा कांग्रेस के आव्हान पर दमोह में प्रदेश युवा कांग्रेस सचिव एवं नगर पालिका सभापति के नेतत्व में किसानों की समस्याओं को लेकर माननीय मुख्यमंत्री को संवोधित ज्ञापन जिलाधीश महोदय को बढ़ी संख्या में उपस्थित कांग्रेस जनो द्वारा दिया गया। नगरपालिका सभापति रफीक खान ने कहा प्रदेश को भाजपा सरकार की कथनी-करनी में अतंर बताते हुए रोष व्यक्त सरकार द्वज्ञरा विधानसभा चुनाव के दौरान की गई घोषणा सोयावीन 6000 घान, 2700 क्विटल की समर्थन मूल्य पर क्रय कौन की मांग की है। युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव अरविंद अवस्थी द्वारा प्रदेश की भाजपा सरकारा की जनहित एवं किसान विरोधी नीतियों का विरोध किया साथ ही कहा कि चुनाव के दौरान भाजपा सरकार द्वारा की गई घोषणा के आधार पर किसानों की फसल धान गेंहू एवं सोयावीन समर्थन मूल्य पर क्रय करने की मांग की है।

 तत्कालीन मुख्यमंत्री म.प्र. शासन द्वारा विधान सभा चुनाव वर्ष 2023 में धान 3100 क्विटल गेहू 2700 क्विटल की समर्थन मूल्य के हिसाव से खरीदने की घोषणों की थी। आज दिनांक तक सरकार द्वारा इस संबंध में कोई आदेश जारी नहीं किया गया है। जिससे किसानों एपवं आम जनता में रोष व्याप्त है। युवा कांग्रेस द्वारा 6000 क्विटल सोयावीन समर्थन मूल्य पर क्रय करने की मार्ग की जाती है। 

युवा कांग्रेस कार्यक्रम में एड. अरविंद तिवारी, किसान कांग्रेस अध्यक्ष नितिन मिश्रा, पूर्व युवा कांग्रेस अध्यक्ष मुख्तार जाफरी, मंजीत यादव, अभिषेक डिम्हा, दिनेश रैकवार, भूपेन्द्र अजमानी, चिन्टू सलीम खान, चिश्ती ने भी प्रदेश की भाजपा सरकार की करनी कथनी में अतंर बताते हुए रोष व्याप्त किया है। नगर पालिका उपाध्यक्ष प्रतिनिधि विक्रम ठाकुर, पार्षद सभापति अमर राजपूत, पार्षद सभापति राशू चौहान, अफजल खान, शैलेन्द्र सिंह, पार्षद सभापति पप्पू कसोटया, पार्षद सभापति राजा रौतेला रमेश राठौर, पार्षद सभापति मिक्की चंदेल, जीशान पठान, राजू बगीरा, अफजल खान, हेमरा अहिरवार, कासिम खा, पार्षद सभापति दाउद सौदागर, जनपद सदस्य वींर सिंह लोधी, अमित नामदेव, अशोकर ठाकुर, गोपाल रैकवार, अजय जाटव, अध्यक्ष एस.एसी सेल, बाबू चौहान, सादिक काजी, गजराज सिंह, आरिफ राइन, राव लाखन सिंह, अभिनव चौराहा, अकुंज ठाकुर, कें मुकेश रोहित, पूर्व पार्षद प्रदीप अहिरवाल, परषोत्तम कुशवाहा, राहुल जैन, अखिल टंडन, गौरव राय बंसत सिंह कुशवाहा, शत्रुघन, अमित पटैल, श्याम पटेल, के अलावा बड़ी संख्या में कांग्रेस जनों प्रदेश सरकार की किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ ज्ञापन देकर उक्त समर्थन मूल्य की राशि की मांग की।


Post a Comment

0 Comments