Ticker

6/recent/ticker-posts

स्वतंत्रता दिवस मुख्य समारोह के बाद रंग में भंग.. करंट लगने से कोलकता के डेकोरेटर कर्मचारी की मौत.. कलेक्टर 50 हजार की राशि स्वीकृत कर जांच के आदेश दिए.. मुख्यमंत्री ने चार लाख की सहायता राशि स्वीकृत की..

स्वतंत्रता दिवस समारोह के बाद दर्दनाक हादसा

दमोह। जिला मुख्यालय पर आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजन के बाद रंग में भांग पढ़ने जैसे दुखद हालात सामने आए हैं। कार्यक्रम संपन्न हो जाने के बाद समारोह स्थल से सजावट सामग्री को निकाल रहे एक डेकोरेट कर्मचारी की करंट लगने से मौत हो गई। जिसकी जानकारी लगने पर कलेक्टर ने जांच के आदेश दिए है वहीं मुख्यमंत्री ने ₹400000 की सहायता राशि स्वीकृत की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दमोह के तहसील ग्राउंड पर आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में फूलों का डेकोरेशन का कार्य शहर में सजावट का कार्य करने वाली बंगाल निवासी टीम के द्वारा किया गया था जिसके सदस्य प्रशांत घोष कार्यक्रम संपन्न हो जाने के बाद मंच पर सीढ़ियां से फूल निकालते समय करंट के शिकार हो गए। जिनको बाद में जिला अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
मृतक प्रशांत घोष पिता अनिल 40 वर्ष कलकत्ता हाल दमोह का बताया गया है। जिसका शव जिला अस्पताल के शव ग्रह में सुरक्षित रखवा दिया गया है जहां अब सुबह पोस्टमार्टम होगा
मुख्यमंत्री ने प्रशांत घोष के परिजनों को 4 लाख की सहायता राशि की स्वीकृत.. दमोह में तहसील ग्राउण्ड पर आयोजित स्वतंत्रता दिवस संबंधी जिला स्तरीय कार्यक्रम में करेंट लगने से डेकोरेटर कर्मचारी प्रशांत घोष की मृत्यु होने पर प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दमोह में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के दौरान करंट लगने से डेकोरेटर कर्मचारी की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं परिजनों को यह दुख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की है। इस घटना की सूचना जिले के प्रभारी मंत्री एवं प्रदेश के वन एवं पर्यावरण मंत्री श्री रामनिवास रावत को दी गई। कलेक्टर श्री कोचर ने घटना की जाँच के आदेश दिये हैं तथा रेडक्रास सोसायटी से 50 हजार रूपये की राशि तत्काल स्वीकृत की है। इस प्रकार मृतक के परिजनों को 4 लाख 50 हजार रूपये की सहायता राशि मिलेगी। 

Post a Comment

0 Comments