Ticker

6/recent/ticker-posts

16 अगस्त को तिरंगा यात्रा के साथ मनाई जाएगी रानी अवंती बाई की जयंती.. जबेरा विधानसभा में युवा मोर्चा की विशाल तिरंगा बाईक यात्रा.. इधर एसपी के निर्देशन में निकाली गई विशाल वाहन तिरंगा यात्रा..

16 अगस्त को तिरंगा यात्रा और सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ मनाई जाएगी रानी अवंती बाई लोधी जी की जयंती

दमोह। महान वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी जी की जयंती के अवसर पर 16 अगस्त 2024 को आयोजित होने वाली विशाल तिरंगा यात्रा एवं सांस्कृतिक मंचीय कार्यक्रम को लेकर आज एक पत्रकार वार्ता दमोह के निजी रेस्टोरेंट में आयोजित की गई पत्रकार बंधुओ को संबोधित करते हुए कार्यक्रम के संयोजक सत्येंद्र लोधी ने बताया कि दमोह जिले के सभी विकासखंडों से सुबह 9 बजे तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी जो 11 बजे दमोह नगर के तहसील ग्राउंड पहुंचेगी जहां से विशाल तिरंगा यात्रा प्रारंभ होकर विवेकानंद चौराहा, केएन कॉलेज, मिशन स्कूल, किल्लाई नाका, बस स्टैंड, एवरेस्ट लाज, घंटाघर, अंबेडकर, चौक और कीर्ति स्तंभ होते हुए प्रतिमा स्थल जटाशंकर के पास दमोह पहुंचेगी जहां विशाल मंचीय और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा..
विशेष रूप से इस बार मातृशक्ति की उपस्थिति रहेगी साथ ही जिले के सभी समाजों के लोगों को भी कार्यक्रम में आमंत्रित किया जाएगा विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले लोगों को भी मंच से सम्मानित किया जाएगा तिरंगा यात्रा को सफल बनाने की दृष्टि से सभी पत्रकार बंधुओ से आग्रह करता हूं कि हमारे इस कार्यक्रम को जान-जन तक आपके माध्यम से पहुंच सके इस वर्ष की जयंती के अवसर पर आयोजित होने वाला यह कार्यक्रम पूरे प्रदेश में सामाजिक समरसता की एक नई इवारत लिखने का काम करेगा जिसमें सभी धर्म वर्ग जाति और संप्रदाय के लोग महान वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी जी की जयंती को बड़े ही हर्ष और उल्लास के साथ मनाएंगे। 
इस दौरान लोधी समाज के जिला अध्यक्ष हाकम सिंह लोधी, कार्यक्रम के संयोजक सत्येंद्र लोधी , हाकम सिंह, पदम सिंह, राजकुमार सिंह, नारायण सिंह, उमराव सिंह, भूपसिंग, दयालु सिंह,त्रिपाल लोधी, वरिष्ठ रंगकर्मी राजीव अयाची, विपिन चौबे, समाजसेवी अनुज बाजपेई की उपस्थिति रही पत्रकार वार्ता का संचालन यूथ अचीवर्स छात्र क्रांति दल अध्यक्ष कृष्णा पटेल, एवं आभार राजकुमार सिंह ने व्यक्त किया।

जबेरा विधानसभा में युवा मोर्चा की विशाल तिरंगा बाईक यात्रा.. दमोह। हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के आवाहन पर आज तिरंगा बाइक रैली युवा मोर्चा विधानसभा जबेरा के तेंदूखेड़ा नगर में किया गया। तिरंगा यात्रा का प्रारंभ जबेरा विधानसभा के मंडल बनवार नोहटा जबेरा तेजगढ़ तेंदूखेड़ा तारादेही से एक साथ हुआ एवं सभी मंडल तेजगढ़ में एकत्रित हुए इसके बाद सभी मंडलो के द्वारा सम्मिलित तिरंगा यात्रा तेजगढ़ नगर भ्रमण कर निकली और देशप्रेम का संदेश जन जन तक पहुँचाने का कार्य किया।

जबेरा विधानसभा की इस तिरंगा यात्रा में युवाओं में जोश और देशप्रेम देखते ही बन रहा था दमोह जिले की चारो विधानसभाओं में सबसे ज्यादा आकर्षण और युवाओ की होड़ देखने मिली सबसे ज्यादा संख्या में युवाओ ने इस यात्रा में हिस्सा लिया। जबेरा विधानसभा की तिरंगा यात्रा भाजपा जिलाध्यक्ष प्रीतम सिंह दमोह सांसद राहुल सिंह जबेरा विधानसभा के नेता सत्येन्द्र सिंह लोधी युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रिंस जैन की अगुवाई में निकाली गई।
तिरंगा यात्रा में भाजपा जिला उपाध्यक्ष दीपक उपाध्याय जिला मंत्री रश्मि साहू वरिष्ठ नेता मूरत सिंह हाकाम सिंह मोहरा अमान सिंह पहाड़ी सिंह मंडल अध्यक्ष शीतल राय सत्यपाल सिंह सचिन जैन गोविंद यादव भारत सिंह युवा मोर्चा जिला महामंत्री कार्तिक शैलार जिला उपाध्यक्ष दीपक मिश्रा जिला मीडिया प्रभारी कार्यक्रम के विधानसभा प्रभारी राहुल कुमार जैन युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष रोहित जैन रिंकु भूपेश गंधर्व संग्राम सिंह बँटी दुबे महेश यादव राजुल चौराहा महिला मोर्चा से मोहिनी ठाकुर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विनीता ठाकुर सहित बड़ी संख्या भाजपा के कार्यकर्ताओं और युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही। 

एसपी के निर्देशन में निकाली गई विशाल वाहन तिरंगा यात्रा.. दमोह। राज्य शासन द्वारा जारी निर्देशों के तहत प्रदेश के सभी जिलों में पुलिस बल द्वारा तिरंगा रैली निकाली जा रही है। इसी तारतम्य में 14 अगस्त को ज़िला दमोह पुलिस द्वारा तिरंगे के प्रति जनजागरूकता हेतु तिरंगा रैली निकाली गई।

पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी ने हरी झंडी दिखा कर पुलिस अधीक्षक कार्यालय से रैली को रवाना कियाए जो नगर के प्रमुख चौराहों किल्लाई नाका.तीन गुल्ली चौराहा.स्टेशन चौराहा.राय तिराहा.घंटाघर.धगट चौराहा.यसवंत तिराहा.पठानी मोहल्ला.गढ़ी मोहल्ला. टाकीज तिराहा. घंटाघर चौक.अंबेडकर चौक.कीर्ति स्तंभ होते हुए यथा स्थान पुलिस अधीक्षक कार्यालय में रैली का समापन हुआ।

तिरंगा रैली में पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप मिश्रा रक्षित निरीक्षक हेमंत बरहैया थाना प्रभारी यातायात दलबीर सिंह मार्को निरी आनंद सिंह निरी रावेंद्र बागरी निरी आर ए सोनकर निरी अमित गौतम निरी अमित मिश्रा सूबेदार अभिनय साहू सूबेदार आकांक्षा जोशी एएसआई पवन तिवारी दिनेश गोस्वामी सहित रक्षित केंद्र दमोह पुलिस अधीक्षक कार्यालय थाना कोतवाली . दमोह देहात यातायात अजाक का महिला और पुलिस बल रैली में शामिल हुआ।

Post a Comment

0 Comments