Ticker

6/recent/ticker-posts

हर घर तिरंगा अभियान अंतर्गत युवा मोर्चा ने निकाली विशाल तिरंगा बाईक यात्रा.. तहसील ग्राउंड से निकली तिरंगा यात्रा घर घर तिरंगा की शपथ से संपंन.. वीरांगना रानी अवंती बाई जयंती पर निकलेगी विशाल रैली

युवा मोर्चा ने निकाली विशाल तिरंगा बाईक यात्रा 

दमोह हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के आवाहन पर आज तिरंगा बाइक रैली युवा मोर्चा विधानसभा दमोह द्वारा निकाली गई। तिरंगा यात्रा का प्रारंभ जिला भाजपा कार्यालय से प्रारंभ होकर पुराना थाना, गढ़ी मुहल्ला, बड़ा पुरा, पठानी मुहल्ला, धगट चौराहा, घंटाघर, तीन गुल्ली, जबलपुर नाका से होते हुए जिला भाजपा कार्यालय में संपन्न हुई । तिरंगा यात्रा में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रीतम सिंह, दमोह सांसद राहुल सिंह, पूर्व वित्त मंत्री दमोह विधायक जयंत मलैया, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रिंस जैन की अगुवाई में निकाली गई।
भाजपा जिलाध्यक्ष प्रीतम सिंह लोधी ने कहा आज भारतीय जनता युवा मोर्चा के नेतृत्व में दमोह से तिरंगा यात्रा प्रारंभ हुई है, प्रत्येक घर तक तिरंगा पहुंचाने का संकल्प लेकर भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता निकला है। निश्चित ही हमारा जो राष्ट्रीय पर्व 15 अगस्त है उसे प्रत्येक व्यक्ति अपने-अपने घरों पर तिरंगा झंडा फहराकर मनाए और इस अभियान को भारतीय जनता युवा मोर्चा के नेतृत्व में दमोह जिले की चारों विधानसभा में इसी प्रकार से तिरंगा यात्रा के माध्यम से संदेश देने का काम किया जा रहा है। दमोह सांसद राहुल सिंह ने कहा कि तिरंगा यात्रा कार्यक्रम में सम्मिलित होकर गर्व की अनुभूति हो रही है। हर घर तिरंगा अभियान में आप सब शामिल होकर गर्व से आजादी का पर्व मनाए उन्होंने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान का उद्देश्य है कि सभी लोग अपने घरों में तिरंगा फहरा कर आजादी का जश्न मनाएं। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर पूरे देशवासी इस अभियान में देशभक्ति के भावना के साथ सम्मिलित हो रहे हैं। यह राष्ट्रव्यापी अभियान लोगों में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्रोत्साहित करता है जिसका उद्देश्य देश भक्ति और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देना है। 
दमोह विधायक जयंत मलैया ने कहा कि घर-घर तिरंगा लहराकर हमें स्वतंत्रता सेनानियों के प्रति नमन की भवना को सुनिश्चित करना चाहिए। तिरंगा हमें राष्ट्र के प्रति समर्पित और राष्ट्र सेवा की भावना को बताता है। इसलिए हमारा फर्ज है कि हम तिरंगे की आन बान शान के लिए किसी भी तरह का समझौता नहीं करना है। हर घर तिरंगा अभियान देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने का एक प्रयास है। भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं अभियान विधानसभा प्रभारी अरूण तिवारी ने कहा कि युवा मोर्चा द्वारा निकाली जा रही तिरंगा यात्रा प्रत्येक व्यक्ति को राष्ट्रीय भावना से प्रेरित करने का कार्य करेगा। युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रिंस जैन ने कहा कि हम युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने यह ठाना है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जो अभियान शुरू किया है उसे जन जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। व्यापारियों को तिरंगा झंडो का किया वितरण भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा द्वारा सांसद राहुल सिंह, जिलाध्यक्ष प्रीतम सिंह के मार्गदर्शन में नगर के मुख्य बाजार में व्यापारियों को तिरंगा झंडो का वितरण किया गया एवं सभी से आग्रह किया कि वह अपने घर और प्रतिष्ठान में तिरंगा फहराये।
तिरंगा यात्रा में पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश महामंत्री संजय राय, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ प्रदेश सहसंयोजक श्याम शिवहरे, तिरंगा यात्रा जिला प्रभारी जिला महामंत्री रामेश्वर चौधरी, गोपाल पटेल, जिला उपाध्यक्ष रमन खत्री, संजय सेन, अमित बजाज, जिला कोषाध्यक्ष सुरेश पटेल, जिला मंत्री वर्षा रैकवार, संजय यादव, जिला मीडिया प्रभारी राघवेंद्र सिंह परिहार, सह प्रभारी महेंद्र जैन, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि गौरव पटेल, जनपद पंचायत दमोह अध्यक्ष प्रतिनिधि राजू ठाकुर, पवन तिवारी, कृष्णा राज, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष शिखा जैन, पार्षद नरेंद्र चंदेल, यशपाल राजपूत, रधु श्रीवास्तव, कपिल सोनी, युवा मोर्चा जिला महामंत्री कार्तिक शैलार, जिला उपाध्यक्ष दीपक मिश्रा, जिला मीडिया प्रभारी राहुल कुमार जैन, मंडल अध्यक्ष राजुल चौरहा, राकेश लोधी, मयंक तोमर, रघुवीर रजक, म‌हे‌‌न्द सिंह, सहित बड़ी संख्या में मोर्चा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही। 
तहसील ग्राउंड से निकली तिरंगा यात्रा  घर.घर तिरंगा की शपथ से संपंन.. दमोह। देश स्वतंत्र हुये 78 वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है देश की आजादी का वह जश्न जोश इतने सालों के बाद आज फिर नगर में देखने मिला जब पूर्व वित्तमंत्री और दमोह के विधायक जयंत कुमार मलैया की उपस्थिति और कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर के नेतृत्व में आज तहसील ग्राउण्ड से 78 फीट के तिरंगे के साथ एनसीसी के कैडेट्स तिरंगा लेकर रैली में चल रहे थे । बड़े ही जोश से भारत माता की जय वंदे मातरम् के नारे लगाते हुये लोग रैली में चल रहे थे। पुलिस बैंड पुलिस बल एनसीसी जनअभियान परिषद के साथ विभिन्न सामाजिक संस्थाओं ने तिरंगा लहराते हुये आजादी का जश्न मनाते हुये दमोह नगर में एक उमंग और जोश का परचम लहराया।
तिरंगा रैली को विधायक जयंत कुमार मलैया ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया और बैंक चौराहा पर वीर सपूत चन्द्र शेखर आजाद के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। घण्टाघर पर महात्मागांधी जी की मूर्ति और अस्पताल चौक पर डॉ भीमराव अम्बेडकर जी की मूर्ति के समक्ष पुष्प अर्पित किये गये। रैली का जगह.जगह विभिन्न संगठनों ने स्वागत किया। तिरंगा रैली तहसील मैदान पहुंचने पर हर.घर झण्डा की शपथ दिलाई गई और राष्ट्रगान जन.गण.मन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रीतम सिंह लोधी नरेन्द्र बजाज जनपद अध्यक्ष प्रीति कमल सिंह ठाकुर शिखा जैन पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी वनमण्डलाधिकारी एमएस उईके अपर कलेक्टर मीना मसराम एडीशनल एसपी संदीप मिश्रा एसडीएम आरएल बागरी सीएसपी अभिषेक तिवारी प्रधानमंत्री सड़क महाप्रबंधक केसी कोरी सीईओ जनपद पूनम दुबे नर्मदा सिंह एकता वर्षा रैकवार प्रिंस जैन संतोष रोहित कृष्णा पटैल सहित अन्य सामाजिक संगठनों के पदाधिकारीगण छात्र.छात्रायें शिक्षकगण सहित आमजन मौजूद थे। 
 तिरंगा रैली में इन्होंने भी निभाई सहभागिता.. तिरंगा रैली में छात्र क्रांतिदल गायत्री परिवार रोटरी क्लब व्यापारी संघ भारतीय जैन मिलन महिला जैन मिलन कुर्मी क्षत्रिय समाज ब्रम्ह कुमारी आश्रम जन अभियान परिषद एवं सभी संस्थाएं भाजपा महिला मोर्चा यूथ मोर्चा छात्र क्रांतिदल वेश्य महासंघ रैकवार समाज विश्व हिन्दु परिषद अहिरवार सूर्यवंशी जाटव समाज आदि सामाजिक संगठन शामिल हुये और पुष्प वर्षा कर रैली का स्वागत किया। स्काउड गाईड एनसीसी स्कूल के छात्र.छात्राये शौर्य दल एवं आपदा प्रबंधन दल भी रैली में शामिल रहे । इस मौके पर कार्यक्रम का संचालन डॉ  आलोक सोनवलकर विपिन चौबे और सुनील वेजेटेरियन ने किया। जनअभियान परिषद के समन्वयक सुशील नामदेव ने रैली में सामाजिक संगठनों के साथ सहभागिता निभाई। 
विशाल तिरंगा यात्रा का आजाद चौक पर हुआ भव्य स्वागत.. दमोह। जिला प्रशासन द्वारा हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत स्थानीय तहसील ग्राउंड दमोह से विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया छात्र क्रांति दल एवं छात्र सर्व कल्याण समिति जिला दमोह द्वारा स्थानीय अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद चौक जिला सहकारी बैंक चौराहा पर तिरंगा यात्रा का जिला अध्यक्ष और जिले के यूथ अचीवर्स कृष्णा पटेल के नेतृत्व में भव्य पुष्प वर्षा कर अभिनन्दन स्वागत किया गया..
साथ ही यात्रा में उपस्थित दमोह विधायक जयंत कुमार मलैया ,भाजपा जिला अध्यक्ष प्रीतम सिंह लोधी, दमोह कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर, पुलिस अधीक्षक श्रुति कीर्ति सोमवंशी, जन अभियान परिषद जिला समन्वयक सुशील कुमार नामदेव सहित अनेक जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने शहीद चंद्रशेखर आजाद जी के स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। संस्था की ओर से इस अवसर पर जिला अध्यक्ष और जिले के यूथ अचीवर्स कृष्णा पटेल, रोहित जैन, समीर जैन, शंकर गौतम, नितिन राजपूत, चंद्रपाल सिंह परिहार सहित अनेक युवाओं की उपस्थितिर रही।
वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी जी की जयंती पर निकलेगी विशाल रैली.. दमोह। कार्यक्रम संयोजक सत्येंद्र सिंह लोधी ने बताया कि महान् वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी जी के जन्म जयंती के अवसर पर दमोह में विशाल तिरंगा रैली का आयोजन किया जाएगा। 16 अगस्त 2024 को सुबह 11 बजे तहसील ग्राउंड दमोह में एकत्रिकरण किया जाएगा जिसमें दमोह जिले के सात ब्लाकों से लोग पहुंचेंगे जहां से पैदल तिरंगा यात्रा शुरू की जायेगी जो कि दमोह के प्रमुख मार्गों से चार किमी तक निकाली जायेगी।
जिसकी तैयारियों को लेकर कार्यक्रम स्थल का सामाज के लोगों के द्वारा निरीक्षण दमोह सांसद श्री राहुल सिंह लोधी सहित अन्य जनों द्वारा किया गया। एवं निरंतर सामाजिक संगठनों एवं सर्व समाजों की  बैठकों का आयोजन किया जा रहा है। जटाशंकर धाम परिसर में रानी अवंती बाई लोधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर संस्कृति विभाग के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा जिसमें मंचीय कार्यक्रम सहित जिले के समस्त विधायक जनप्रतिनिधि सहित आमजनों की उपस्थिति रहेगी। 

Post a Comment

0 Comments