Ticker

6/recent/ticker-posts

दमोह में हर घर तिरंगा अभियान तहत 78 फिट लंबा तिरंगा झंडा.. आज तहसील मैदान से निकलेगी तिरंगा रैली.. सामाजिक संगठनों द्वारा भव्य स्वागत सत्कार किया जायेगा..

78 फिट लंबा तिरंगा झंडा 78 वे स्वतंत्रता दिवस में

दमोह। प्रधानमंत्री जी और मुख्यमंत्री जी के मार्गदर्शन में देश और प्रदेश में हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। इस संबंध में कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने कहा दमोह जिले में भी 9 अगस्त से लगातार कार्यक्रम किये जा रहे हैं। इसी श्रंखला में आज 13 अगस्त को एक विशाल भव्य तिरंगा रैली आयोजित की जा रही है यह रैली तहसील ग्राउंड से रवाना होगी और शहर के मुख्य मार्गो से होते हुए तहसील ग्राउंड पर ही समाप्त होगी। रैली में बड़ी संख्या में छात्र छात्राएं स्पोर्ट्स पर्सन एनसीसी केडिट पुलिस के जवानए सामाजिक संगठनों के अलग अलग सेवाभावी सदस्य और आम जनता सभी लोग शामिल होंगे।

इसमें हम 78 फीट लंबा तिरंगा झंडा 78 वे स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में तैयार कराया है यह झंडा रैली के साथ में कैरी किया जाएगा जिसे साथ में लेकर के चलेंगे। सभी के हाथ में झंडा रहेंगे और भारत माता की जय के नारे लगाते हुए उत्साह के साथ यह रैली निकाली जाएगी। कलेक्टर श्री कोचर ने सभी नागरिकों से आग्रह करते हुए कहा अधिक से अधिक संख्या में इस रैली में शामिल हो और भारत माता का गौरव गान करें।


कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने तिरंगा रैली के संबंध में सभी अधिकारियों को विस्तृत निर्देश दिये और 13 अगस्त को आयोजित तिरंगा रैली में सभी आमजन से शामिल होने का आग्रह किया। 13 अगस्त को प्रातरू 10 बजे से भव्य तिरंगा रैली आयोजित की जायेगी यह तिरंगा रैली तहसील ग्राउंड से शुरू होगी जो कीर्ति स्तंभ से बस स्टेण्ड एवरेस्ट लॉज घंटाघर होते हुये अस्पताल चौराहा से कीर्ति स्तंभ होकर तहसील ग्राउण्ड में समाप्त होगी। उन्होंने कहा तिरंगा झण्डा रैली का सामाजिक संगठनों द्वारा जगह जगह भव्य रूप में स्वागत सत्कार किया जायेगा दमोह जिले के अनेक सामाजिक संगठनों ने इस रैली में शामिल होने और रैली का भव्य स्वागत करने का निर्णय भी लिया है। कलेक्टर श्री कोचर ने सभी से आग्रह करते हुये कहा आम जनता और सामाजिक संगठनों के सहयोग से इस रैली का आयोजन करने जा रहे हैं। उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों गणमान्य नागरिकों सहित आमजन से अधिक से अधिक संख्या में इस रैली में शामिल होने का आग्रह किया है। इस रैली के माध्यम से हर घर तिरंगा अभियान और स्वतंत्रता दिवस को मजबूती प्रदान करने के लिए एक जुट होकर के काम किये जायें।

Post a Comment

0 Comments