Ticker

6/recent/ticker-posts
1 / 1

वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री दिलीप अहिरवार ने सिंग्रामपुर में किया पौधरोपण.. मप्र में कुल 18 धार्मिक एवं सांस्कृतिक लोक प्रस्तावित राज्यमंत्री धर्मेन्द्र लोधी.. राज्यमंत्री लखन पटेल ने समस्या सुन निर्देश दिए..

वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री मंत्री ने किया पौधरोपण

 दमोह। एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री श्री दिलीप अहिरवार ने दमोह जिला रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व की सिंग्रामपुर रेंज पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने अधिकारी कर्मचारियों वन समिति के अध्यक्ष सदस्यों को सम्बोधित करते हुए कहा कि इस मानसून के दौरान ज्यादा से ज्यादा पोधरोपन करें और आमजनो को भी प्रेरित करें कि अपने घर, आसपास के परिवेश, गांव-खेत-खलिहानों और शहरों को खूब हरा-भरा करने के लिए पौधारोपण जरूर करें..

इस दौरान वन संरक्षण कूपों उपचार कार्यशाला में भी शामिल हुए वन पर्यावरण राज्यमंत्री दिलीप अहिरवार की अगवानी डीएफओ महेंद्र सिंह उईके ने की ओर पुष्प गुच्छ भेंट करते हुए वन स्टाफ के द्वारा मंत्री जी का उनका स्वागत किया आयोजित कार्यशाला में वन विभाग के अधिकारी कर्मचारियों ने वन एवं पर्यावरण मंत्री को अपना परिचय दिया वन एवं पर्यावरण मंत्री दिलीप अहिरवार ने कहा मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के आवाहन पर राज्य भर में एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम चलाया जा रहा है इसको सफल बनाने के लिए प्रदेश भर में 8 लाख से अधिक पौधारोपण किया जा रहा है..

जिसके तहत आज सिंग्रामपुर मैं एक पेड़ मां के नाम पौधारोपण किया गया सिंग्रामपुर कार्यक्रम के पश्चात भैंसा घाट रेस्ट हाउस भी मंत्री जी पहुंचे कार्यक्रम में डीएफओ महेंद्र सिंह उईके उपवन मंडल अधिकारी तेंदूखेड़ा प्रतीक दुबे उपवन मंडल अधिकारी आरसी चोबे दमोह सिंग्रामपुर रेंजर आश्रय उपाध्याय सेंचुरी रेंजर आजाद कुरेशी तेजगढ़ रेंजर नीरज पांडे सहित सभी रेंज अधिकारी वन स्टाफ वन समिति के अध्यक्ष उपाध्यक्ष एवं पुलिस स्टाफ से सिंग्रामपुर चौकी प्रभारी आलोक तिरपुढ़े की मौजूदगी रही।  निवेश जैन की खबर

मप्र में कुल 18 धार्मिक एवं सांस्कृतिक लोक प्रस्तावित राज्यमंत्री श्री लोधी.. भोपाल। प्रदेश के संस्कृति पर्यटन धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार श्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने वल्लभ भोपाल में विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक लोकों के निर्माण की समीक्षा बैठक की बैठक में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने महकाल लोक की तर्ज पर बन रहे अन्य लोकों के निर्माण कार्यों की विस्तृत जानकारी ली और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

राज्यमंत्री श्री लोधी ने कहा कि महाकाल लोक निर्माण से मध्यप्रदेश में धार्मिक पर्यटन में रिकॉर्ड वृद्धि दर्ज की गई है। विगत एक वर्ष में पांच करोड़ से अधिक पर्यटक उज्जैन पहुंचे हैं। मध्यप्रदेश में 18 लोक निर्माण प्रस्तावित हैं जिसमें 14 धार्मिक 4 सांस्कृतिक लोक शामिल हैं। राज्यमंत्री श्री लोधी ने कहा कि मध्यप्रदेश में धार्मिक एवं सांस्कृतिक लोक की सूची में संत रविदास लोक सागर रानी दुर्गावती स्मारक जबलपुर देवी लोक सलकनपुर श्री राम राजा लोक ओरछा जाम सावली श्री हनुमान लोक पांढुरना श्री पशुपति नाथ लोक मंदसौर अटल स्मारक ग्वालियर श्री परशुराम लोक जानापाव महू इंदौर महाराणा प्रताप लोक भोपाल भादवामाता लोक नीमच रानी अवंतीबाई स्मारक जबलपुर मां नर्मदा महालोक अमरकंटक देवी अहिल्या लोक खरगोन नागलवाड़ी लोक बड़वानी मां पीतांबरा लोक दतिया रतनगढ़ माता मंदिर लोक दतियाए मां शारदा देवी मैहर सतना मां जागेश्वरी माता मंदिर चंदेरी अशोकनगर के लोक निर्माण प्रस्तावित हैं। मंत्री लोधी ने कहा कि 10 लोकों का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है जब ये लोक बनकर तैयार हो जाएंगे मध्यप्रदेश में धार्मिक पर्यटन के क्षेत्र में यह क्रांतिकारी पहल साबित होगी और पर्यटकों की संख्या में रिकार्ड वृद्धि हमें देखने को मिलेगी।

राज्यमंत्री श्री पटेल ने समस्या सुन दिशा निर्देश दिए

दमोह। प्रदेश के पशुपालन एवं डेयरी विभाग राज्यमंत्री स्वत्रंत प्रभार श्री लखन पटेल ने दमोह स्थित कार्यालय में आमजनों की समस्याओं को सुनकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

Post a Comment

0 Comments