Ticker

6/recent/ticker-posts
1 / 1

दमोह सागर से चित्रकूट दर्शन को जा रहे श्रद्धालुओं की अर्टिगा कार को.. अनियंत्रित ट्रक ने टक्कर मार कर सड़क से नीचे घसीटता ले गया.. भीषण हादसे में दुबे तिवारी परिवार के चार सदस्यों की मौत 3 गंभीर..

 दमोह सागर से चित्रकूट दर्शन को जा रहे श्रद्धालुओं की कार को ट्रक ने टक्कर मारी,  4 की मौत 3 गंभीर 

मप्र के सतना जिले के मझगंवा थाना क्षेत्र मे शनिवार को भीषण सड़क हादसा हुआ है। चित्रकूट मार्ग पर हुए इस हादसे में एक अनियंत्रित ट्रक सामने से आ रही अर्टिगा कार को टक्कर मारने के बाद सड़क से नीचे तक घसीटता ले गया। इस भीषण दुर्घटना में 4 लोगों की मौत हो जाने तथा 3 की हालत गंभीर होने की जानकारी सामने आई है। यह सभी लोग दमोह सागर जिले के निवासी तथा आपस में रिश्तेदार बताए गए हैं जो की चित्रकूट दर्शन के लिए कार से जा रहे थे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सतना-चित्रकूट रोड पर मझगवां थाना क्षेत्र में भरगवां मोड़ के पास तेज रफ्तार ट्रक ने अर्टिगा कार को सामने से टक्कर मार दी और काफी दूर तक घसीटता ले गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी की कार क्रमांक एमपी 15 CB 4799 को चला रहे ड्राइवर सहित अगली सीट पर बैठे दो लोगों के शव गाड़ी में ही फंस कर रह गए। बताया जा रहा है कार में सवार लोग सागर और दमोह से तिवारी और दुबे परिवार के सदस्य थे जो चित्रकूट दर्शन के लिए जा रहे थे।
 
मौके पर मृत हुए लोगो की पहचान चंद्रभान तिवारी पिता वासुदेव तिवारी (45) निवासी नेहा नगर मकरोनिया सागर तथा सुदामा दुबे पिता भगवान दास दुबे (75)  निवासी जबलपुर नाका दमोह रिटायर्ड  सहायक उप निरीक्षक के रूप में हुई है। जबकि अस्पताल में दम तोड़ने वाली युवती की पहचान प्राची तिवारी पिता रजनीश तिवारी (22) निवासी दमोह के रूप में हुई है। इलाज के दौरान ही अक्षांत दुबे पिता अखिलेश दुबे (12) की भी मौत हो जाने की जानकारी प्राप्त हुई हर। अक्षांत की हालत भी नाजुक  होने पर जिला अस्पताल से बिरला हॉस्पिटल रेफर किया गया था लेकिन फिर भीी उसकी जान नहींं बचाई जा सकी। हादसे में दो महिलाओं के अलावा  दर्श दुबे पिता अविनाश दुबे (10) भी घायल हैं। 
बताया जाता है कि मृतक सुदामा दुबे मृतक चंद्रभान द्विवेदी के बहनोई थे। जबकि उनके बेटे महेश दुबे नायब तहसीलदार हैं। महेश भी साथ मे ही चित्रकूट की यात्रा कर रहे थे लेकिन वे अन्य लोगों के साथ दूसरी गाड़ी में थे। मृतका प्राची तिवारी उनकी नातिन और मृतक अक्षांत उनका नाती है।फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच में जुटी हुई है वही टक्कर मार कर घसीटने वाले ट्रक के चालक का पता नहीं लग सका है।  इस दुखद दर्दनाक हादसे की खबर दमोह सागर पहुंचने पर परिजनों के साथ परिचितों में शोक व्याप्त है।  विनम्र श्रद्धांजलि

Post a Comment

0 Comments