Ticker

6/recent/ticker-posts

रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री के साथ अनेक मंत्री गण शामिल हुए.. देश की तीसरी बड़ी पार्टी बनने के बाद अब सपा की नजर मप्र पर.. नर्सिंग घोटाले के विरोध में युवा कांग्रेस का मशाल जुलूस..

2024 की दूसरी रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव संपंन

जबलपुर। मध्यप्रदेश में वर्ष 2024 की आज दूसरी रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव जबलपुर में हुई। इसमें पाँच देश और भारत के राज्यों से बड़े उद्योगपति शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डाँ मोहन यादव के साथ पंचायत एवं ग्रामीण विकास एवं श्रम मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल पशुपालन एवं डेयरी विभाग राज्यमंत्री लखन पटेलए पर्यटन एवं संस्कृ्ति मंत्री श्री धर्मेन्द्रय सिंह लोधी विशेष रूप से शामिल हुए।

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कॉन्क्लेव में प्रदेश की 29 औद्योगिक इकाइयों के लोकार्पण और 38 औद्योगिक इकाइयों का भूमि.पूजन किया। प्रदेश के विभिन्न 10 स्थान से जन.प्रतिनिधि लोकार्पण और भूमि पूजन कार्यक्रम से जुड़े। मुख्यमंत्री डॉण् मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश में अनेक क्षेत्रों में उद्योग स्थापना का कार्य प्राथमिकता से किया जायेगा। मध्यप्रदेश में टेक्सटाइलए रक्षा संस्थान के लिए एक टैंक निर्माणए फार्मा क्षेत्र और पर्यटन के क्षेत्र में नए.नए उद्योग प्रारंभ किये जायेंगे। मुख्य मंत्री डॉण् यादव ने आज जबलपुर के सुभाष चंद्र बोस कल्चरल एंड इनफॉरमेशन सेंटर में रीजनल इंडस्ट्री कांक्लेव में उद्योगों से जुड़ी महत्वपूर्ण घोषणाएं की। यह सभी घोषणाएं उद्योगों के प्रोत्साहन से संबंधित हैं।

सपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ मनोज यादव ने दमोह में कार्यकर्ताओं की बैठक ली.. दमोह। हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव के परिणाम और विपक्ष के रूप में अपनी एहम भूमिका निभाते हुए. सपा तीसरी सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है,और सपा का दबदबा कायम रहे इसके लिए प्रदेश अध्यक्ष डॉ मनोज यादव के द्वारा बुंदेलखंड अंचल के अलग अलग जिलों में कार्यकर्ताओं की बैठक ली जा रही है.. इसी क्रम मे प्रदेश अध्यक्ष डॉ यादव ने दमोह जिले के सर्किट हाउस में कार्यकर्ताओं की बैठक ली और पार्टी का जमीनीस्तर पर विस्तार करने के लिए न केवल जिलेबार बल्कि गांव कस्बों में भी  कार्यकारिणी का गठन करने की बात कही बल्कि पार्टी की आगामी कार्ययोजना से भी मीडिया को रूबरू कराया..

इस बीच सपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ मनोज यादव ने गरीबो के दुख और परेशानियों को जोड़ते हुए भाजपा पर चुटकी लेते हुए उन्होंने भाजपा सरकार को संविधान का हत्यारा बताया साथ ही इस सरकार ने सिर्फ गुजराती रंगा बिल्ला और उनके टॉप 10 उद्योगपति ही पूरे देश में राज कर रहे हैं और वहीं पैसे वाले हो रहे हैं गरीब दिन प्रतिदिन गरीब हो रहा है,महिलाओं पर अत्याचार चरम सीमा पर है..
नर्सिंग घोटाले के विरोध में युवा कांग्रेस का मशाल जुलूस
दमोह। प्रदेश में लगातार नर्सिंग घोटाले को लेकर यूथ कांग्रेस प्रदर्शन कर रही है। दमोह में भी नवनियुक्त जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष दृगपाल सिंह लोधी नें मशाल जुलूस निकालकर अपना विरोध प्रदर्शन दर्ज कराया। जटाशंकर धाम में बड़ी संख्या में एकत्रित हुए यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओ नें भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ जमकर हमला बोला।
 विरोध प्रदर्शन में नरसिंहगढ़ मायसेम सीमेंट फैक्ट्री में स्थानीय लोगो को रोजगार बढ़ाने की बात भी पुरजोर तरीके से उठाई गई। साथ ही सरकार द्वारा 3100 की धान खरीदी, 2700 की गेहूं खरीदी हो, मंडी चुनाव कराये जाये, लाड़ली बहिनों को 3000 रूपये दिए जाये जैसे मुद्दे इस मशाल जुलूस में उठाये गए। जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष दृगपाल सिंह लोधी नें कहा की हमारा ये मशाल जुलूस भाजपा सरकार को होश में लाने के लिए है ताकि वो नर्सिंग घोटाले की जाँच करे तथा अपने चुनावी वादे पूरे करे एवं नरसिंहगढ़ मायसेम सीमेंट फैक्ट्री में 99þ पदों पर स्थानीय लोगो को रोजगार मिले इसके लिए सभी यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओ के सहयोग से निकाला गया।
 इस कार्यक्रम में कांग्रेस प्रदेश महासचिव हरीश लोधी, सुशोभित पटेल, शानू जुनेजा, अरविन्द लोधी, संतोष अहिरवार, परषोत्तम, महाराज लोधी, दीनदयाल पटेल, केपी राजा सिमरी, मिर्दुल अग्रवाल, नीरज लोधी, संदीप लोधी, रोहित सिंह, प्रेम पटेल, चंद्रप्रकाश सरैया, अंकित राय सहित बड़ी संख्या में युवा मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments