Ticker

6/recent/ticker-posts

युवा मोर्चा ने कारगिल विजय दिवस की 25 वी वर्षगांठ पर मशाल जुलूस निकाला कर वीर शहीदों के बलिदान को नमन किया.. इधर जिला अस्पताल में लापरवाही से मौत मामलों में कलेक्टर ने कहा सख्त कार्यवाही की जाएगी..

युवा मोर्चा ने कारगिल विजय पर निकाला मशाल जुलूस 

दमोह। कारगिल विजय दिवस की 25वीं वर्षगांठ की पूर्व संध्या पर भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा दमोह द्वारा भाजपा जिलाध्यक्ष प्रीतम सिंह लोधी के मार्गदर्शन में और युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रिंस जैन के नेतृत्व में एक विशाल मशाल जुलूस निकाला गया। यह मशाल जुलूस कीर्ति स्तंभ चौराहा से शुरू होकर अस्पताल चौराहा होते हुए हदय स्थल घंटाघर पहुंचा।

जहां पर कारगिल में शहीद जवानों की शहादत को नमन किया गया। इसके पूर्व जिला भाजपा कार्यालय में दीप प्रज्वलन कर शहीदों की शहादत को नमन किया गया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रीतम सिंह लोधी ने कहा कि आज हम खुली हवा में सांस ले पा रहे हैं तो उसकी पीछे हमारे अमर शहीद जवानों का बलिदान है। यदि चैन से सो पा रहे हैं तो उसके पीछे हमारे जवानों का परिश्रम है। हम यदि सुकून से जी रहे हैं तो उसके पीछे हमारे जवानों का संघर्ष है। आज देश का हर एक नागरिक अमर शहीद जवानों का कृतज्ञ है। 

वहीं इस मौके पर युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रिंस जैन ने कहा कि आज हम उन सभी जवानों को याद कर रहे हैं जिन्होंने भारत माता के लिए अपनी जान न्यौछावर की है। आज हम सुरक्षित इसलिए है कि कि हमारे जवान दुश्मनों की तरफ मुंह हमारी तरफ पीठ खड़ी करके सीमा पर डटे हुए हैं। 

मशाल रैली के कार्यक्रम में बुद्धीजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक श्याम शिवहरे, जिला महामंत्री गोपाल पटेल, रामेश्वर चौधरी, जिला उपाध्यक्ष संजय सेन, जिला मीडिया प्रभारी राघवेंद्र सिंह परिहार, सह प्रभारी महेंद्र जैन, अरविंद उपाध्याय, संजय यादव, सुरेश पटेल, लकी पटेल, पवन तिवारी, साजिद रिजवी, रिंकू गोस्वामी, युवा मोर्चा जिला महामंत्री (कार्यक्रम जिला प्रभारी) कार्तिक शैलार, जिला उपाध्यक्ष दीपक मिश्रा, महेंद्र राठौर, शैलेश पटेल, आलोक मुखरैया, सीमांत चौरसिया, शिवांक असाटी, प्रिंसदीप खटीक, जिला मीडिया प्रभारी राहुल कुमार जैन, प्रीतम पटेल, ललित गुप्ता,, मंडल अध्यक्ष राजुल चौरहा, राकेश लोधी, मयंक तोमर, कुलदीप पटेल, बंटी दुबे, संग्राम सिंह, विष्णु सोनी, महेंद्र सिंह, सहित बड़ी संख्या में युवा मोर्चा के पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं के साथ आम नागरिकों की उपस्थिति रही। 

लापरवाही में संबंधितों पर सख्त कार्यवाही की जायेगई

दमोह। जिला अस्पताल में लापरवाही से प्रसूताओं की मौत मामले में कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने कहा यह बहुत ही दुर्भाग्य जनक है और बहुत ही दुखद है। लगातार मीटिंग्स लेने, चेतावनी और निरीक्षण के बाद यह स्थिति बनी है, तो यह दुर्भाग्यपूर्ण है, ऐसी घटनाओं की जितनी निंदा की जाए उतना कम है।

कलेक्टर श्री कोचर ने कहा जैसे ही पहली और दूसरी मृत्यु हुई थी उसी समय ज्वाइंट डायरेक्टर हेल्थ सागर से कहा था कि आप तुरंत यहां आयें और यहां की व्यवस्थाओं का निरीक्षण करिए। उन्होंने तुरंत निरीक्षण किया, सारी व्यवस्थाओं को देखा उसके बाद सभी जिम्मेदारों को खिलाफ शोकाज नोटिस जारी किये। इसमें किसी भी दोषी व्यक्ति को बक्शा नहीं जाएगा और आगे ऐसा ना हो उसके लिए पुख्ता प्रबंध करने का प्रयास किया जायेगा।

 उन्होंने कहा अभी जो जांच की है, वह जांच रिपोर्ट अभी सामने नहीं आई है, जैसे ही रिपोर्ट सामने आएगी सारी चीजों का खुलासा हो जाएगा। लेकिन प्रथम दृष्टा जो चीज मिली है उससे पर्याप्त आधार है, कि इसमें लापरवाही हुई है, इसमें संबंधितों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी।


Post a Comment

0 Comments