Ticker

6/recent/ticker-posts
1 / 1

पौधारोपण एवं जलगंगा संवर्धन अभियान के तहत गंगा आरती.. राजनगर में पूर्व वित्तमंत्री जयंत मलैया, जरारूधाम और मढ़कोलेश्वर में मंत्री लखन पटेल, खर्रा घाट में मंत्री धर्मेंंद्र सिंह हुए शामिल..

राज्यस्तरीय कार्यक्रम का प्रसारण देखा व सुना गया
दमोह।  प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के निर्देश पर 05 जून विश्व पर्यावरण दिवस से जल गंगा संवर्धन अभियान प्रारंभ हुआ और आज इस अभियान का समापन हो रहा है। इंसानों को रहने के लिए केवल एक पृथ्वी है और करोड़ों लोग इसमें रहते हैं। दुनिया में सबसे बड़ी आबादी अपने देश की है। इस ग्लोबल वार्मिंग में आप सभी हालत देख रहे हैं कि क्या हो रही है कभी आपने इतने दिनों तक लगातार ऐसा तापमान नहीं देखा होगा इसका कारण बढ़ती आबादी बढ़ते वाहन और इनसे होने वाला उत्सर्जन है। इस आशय के विचार पूर्व वित्तमंत्री एवं दमोह विधायक जयंत कुमार मलैया ने आज राजनगर में आयोजित पौधारोपण एव जलगंगा संवर्धन अभियान के तहत गंगा आरती के कार्यक्रम में व्यक्त किये।

श्री मलैया ने कहा मैं विकास का विरोधी नहीं हूं विकास हो परंतु विकास यदि करना है तो हमें कोशिश करनी होगी कि जो हमारे वृक्ष है उन्हें हम बचाकर विकास करें। उन्होंने इस अभियान से जुड़े सभी लोगों को बहुत.बहुत बधाई दी। यह बहुत ही शानदार और अच्छा कार्यक्रम किया हैए मुझे उम्मीद है कि हमारे नए कलेक्टर की अगुवाई में पूरे जिले की जितने भी जल स्रोत है यह एक नए स्वरूप में उभरकर आएंगे। कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने कहा गंगा का बड़ा महत्व है जैसे कि यदि हम जल को सहेज कर रख सकेंए तो हर बूंद गंगा के समान है हर बूंद नर्मदा के समान है। इसी उद्देश्य को देखते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने जल गंगा संवर्धन अभियान को पूरे मध्य प्रदेश में 5 जून से प्रारंभ किया है आज अभियान का समापन हो रहा है। 

मुख्यमंत्री जी ने उज्जैन से इस कार्यक्रम को ज्वाइन किया हैए इस कार्यक्रम के अंतर्गत पिछले 10 दिन के अंदर दमोह जिले में जल संरचनाओं के अलग.अलग कार्य हुए हैं जिनको प्रमुख तीन भागों में बांटा गया हैं पहला तालाबों का संरक्षण और गहरीकरणए दूसरा प्राचीन बावड़ियों और प्राचीन जल संरचनाओं का जीर्णोद्धार और इसके अलावा तालाबों का निर्माण और गहरीकरण ये सारे काम जिले में  जल संरक्षण के अंतर्गत पिछले 15 दिन में किए गए हैं। इसके अलावा हैंडपंपों के संरक्षण का काम भी बड़े पैमाने पर लिया है। अब बारिश बिल्कुल नजदीक है इसका फायदा हमको आगे आने वाली बारिश में मिलेगा। जनपद अध्यक्ष प्रीति कमल ठाकुर वरिष्ठ पत्रकार नरेंद्र दुबे ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा जलस्त्रोतों के संरक्षण के संबंध में ऑनलाइन शपथ दिलाई गई। 

इस दौरान राज्यस्तरीय कार्यक्रम का प्रसारण देखा व सुना गया। इस दौरान श्री सिद्ध बाबा महिला मंडल एवं श्री सिद्ध बाबा तमुरा भजन मण्डली मढाहार ने भजन प्रस्तुत किये। मंच संचालन कृष्णा पटेल ने किया। इस अवसर पर रमन खत्री गौरव पटेल एडवोकेट पंकज हर्ष श्रीवास्तव कमल ठाकुर सरपंच नीलेश कुशवाह पुजारी ओम प्रकाश पाठक तथा सनत कुमार चौबे पूनम दुबे ऋतु पुरोहित कपिल खरे मनीष तिवारी मेघ तिवारी रेंजर आश्रय उपाध्याय सहित अन्य जनप्रतिनिधि गणमान्य नागरिक एवं सम्मानीय मीडियाजन उपस्थित रहे। 

जरारूधाम गौ.अभ्यारण में 250 पौधों का हुआ रोपण..  दमोह। जल गंगा संवर्धन अभियान तहत आज प्रदेश के पशु पालन एवं डेयरी विभाग राज्यमंत्री ;स्वतंत्र प्रभार श्री लखन पटैल जरारूधाम के गौ.अभ्यारण पहुंचे। उन्होंने यहां पर कार्यकर्ताओं जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों. कर्मचारियों और ग्रामीणजनों के साथ पौधारोपण किया।

राज्यमंत्री श्री पटेल ने कहा मंत्री श्री प्रहलाद पटेल से चर्चा हुई जिसमे उन्होंने बताया कि यहां पर ड्रिप लगी हुई है और पौधे भी सभी जगह उपलब्ध है। आप जाकर गंगा दशमी के दिन वृक्षारोपण करेंगे तो बहुत अच्छा होगा। इसके लिए मैंने सभी से अपील की जिससे सभी कार्यकर्ता अधिकारी. कर्मचारी यहां पर उपस्थित हुए हैं। राज्यमंत्री श्री पटैल ने कहा यहां पर देखकर बहुत प्रसन्नता हो रही है कि पिछले साल लगाए हुए सारे पौधे हरे.भरे हो गये है। पूरा विश्वास है कि आने वाले 2 साल के अंदर ये फल भी देने लगेंगे। जो पेड़ पहले लगाये है उन्होंने फल देना शुरू कर दिया हैं। आने वाले 5 से 6 सालों के अंदर जब यहां पर सारा प्लांटेशन हो जाएगा तो निश्चित रूप से यह एक ऐसी जगह होगी जहां लोग पिकनिक मनाने और घूमने आएंगे। यहां पर शुद्ध वातावरण होगा जहां पर पत्थर थे वहां पर आज हरियाली देखने को मिल रही है। निश्चित रूप से इस काम के लिए मंत्री श्री प्रहलाद पटेल जी बधाई के पात्र है यह काम और आगे बड़े ऐसी मेरी कामना है।
सीईओ जिला पंचायत अर्पित वर्मा ने कहा आज हम सभी जरारूधाम में एकत्रित हुए हैं। प्रदेश के पंचायत और ग्रामीण विकासए श्रम मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल के संरक्षण में यहां पर पौधे लगाए गए हैं। यहां पर आज हम लोगों ने तकरीबन 250 पौधों का पौधारोपण किया है और आगे बारिश के बाद लगभग 10 हजार पौधारोपण करने की तैयारी है। उन्होंने कहा यह बहुत बड़ा क्षेत्र हैए यहां पर निरंतर जल संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण के काम चल रहे हैं। आज गंगा दशहरा का कार्यक्रम है इसी तारतम्य में पूरे जिले की समस्त विधानसभाओं में बड़ा मेला आयोजित किया गया है जहां पर गंगा आरती की जाएगी।
गंगा आरती में शामिल हुये राज्यमंत्री श्री पटैल.. इस दौरान राज्यमंत्री श्री लखन पटैल ने भगवान मढ़कोलेश्वर नाथ जी का पूजन अर्चन कर संगम तट पर गंगा दशहरा के पर्व पर गंगा आरती कर आर्शीवाद प्राप्त  किया एवं क्षेत्रवासी व प्रदेशवासियों के लिये सुख समृद्धि की कामना कर सहभोज में सम्मिलित हुये।
इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत अर्पित वर्मा पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शिवचरण पटेल पूर्व विधायक हटा पीएल तंतुवाय पंडित नरेन्द्र व्यासए जरारूधाम गौ अभ्यारण समिति के अध्यक्ष नरेन्द्र बजाज गोपाल पटेल श्री गुप्ता रामकली तंतुवाय करण सिंह ऋषि पटेल जाहर सिंह सीईओ जनपद पंचायत श्री सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण जन और मातृशक्ति मौजूद रहे। 

राज्यमंत्री धर्मेंंद्र सिंह खर्रा घाट में सम्मिलित हुए.. दमोह। प्रदेश के संस्कृतिए पर्यटनए धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार श्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी ने जल गंगा संवर्धन अभियान के अवसर पर प्रदेश वासियों को  शुभकामनाएं देते हुये सभी से पेड़ लगाने का आव्हान किया। उन्होंने कहा पेड़ जरूर लगाये क्योंकि पेड़ हमें ऑक्सीजन देने का काम करते हैं।

 उन्होंने कहा जनपद तेंदूखेड़ा के खर्राघाट धाम में पौधारोपण किया गया है। इस दौरान नारा भी लगाया गया है की सांसे हो रही है कम आओ पेड़ लगाये हम।  इस अवसर पर राज्यमंत्री श्री लोधी ने खर्राघाट में आयोजित इस कार्यक्रम में कहा बरसात का मौसम शुरू होने वाला है धरती को बचाने के लिए पेड़.पौधे लगाना बहुत आवश्यक है और वर्षा काल के समय में जो पेड़.पौधे लगाएंगे वह निश्चित रूप से बड़े होंगे उन्हें पानी देने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी बारिश में पेड़.पौधे अपने आप पुष्पित और पल्लवित होंगे। इसलिए सभी से आग्रह है इस बरसात के मौसम में सभी पेड़ जरूर लगाए।

इस दौरान राज्यमंत्री श्री लोधी ने उपस्थित सभी जनों को पर्यावरण के संरक्षण हेतु शपथ दिलाई और पौधरोपण करने प्रेरित किया। शपथ में कहा गया मैं स्वयं को पर्यावरण के अनुकूल आदतों के महत्व के बारे में लगातार याद दिलाने के लिए प्रतिबद्ध हूं। हम सभी लोग संकल्प लेते हैं की एक.एक पेड़ जरुर लगाएंगे इस दौरान मंत्री श्री लोधी ने भगवान भोलेनाथ का पूजन अर्चन कर व्यारमा नदी के तट पर गंगा आरती कर आशीर्वाद प्राप्त किया एवं क्षेत्रवासी व प्रदेशवासियों के लिए सुख समृद्धि की कामना कर सहभोज में सम्मिलित हुए।

Post a Comment

0 Comments