गजरथ फेरी से पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न..
दमोह।
जिला मुख्यालय से 28 किलोमीटर दूर पथरिया के समीप नव प्रतिष्ठित दिगंबर
जैन तीर्थ क्षेत्र विरागोदय में चल रहे पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव के
अवसर पर शुक्रवार को विशाल भव्य गजरथ फेरी का आयोजन किया गया। जिसमें
हजारों की संख्या में भक्तजनों ने शामिल होकर धर्म लाभ अर्जित किया। कार्यक्रम में प्रदेश के लोक
निर्माण मंत्री श्री गोपाल भार्गव विशेष रूप से शामिल हुए। पूज्य
गणाचार्य क्षेत्र की सड़क 5 दिन में कंप्लीट कराने के लिए श्री भार्गव को
जहां साधुवाद का पात्र बताया वहीं श्री भार्गव ने अपने संबोधन में तेरा
तुझको अर्पण की बात कही।
बुंदेलखंड
के प्रथम जैन आचार्य पूज्य गणाचार्य 108 श्री विराग सागर जी महाराज की
जन्मभूमि पथरिया के समीप निर्मित तीर्थ क्षेत्र विरागोदय धाम में 1 फरवरी
से 15 फरवरी तक विभिन्न धार्मिक आयोजन वह महोत्सव के रूप में संपन्न हो रहे
हैं प्रथम पांच दिवस में विभिन्न सांस्कृतिक सम्मान कार्यक्रम संपन्न होने
के बाद अगले 5 दिनों में पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन भक्ति भाव
के साथ संपन्न हुआ।
पूज्य गणाचार्य विराग सागर जी महाराज के विशाल
संघ के सानिध्य में भगवान आदिनाथ के गर्भ जन्म तक ज्ञान कल्याणक मनाए जाने
के बाद आज प्रातः बेला में मोक्ष कल्याणक मनाया गया। इस अवसर पर 81 सौधर्म
इंद्रो के साथ विधान के महापात्रों ने इंद्र इंद्राणियो के साथ पंच
कल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव को संपन्न कराया। भगवान के मोक्ष जाने के
बाद विरागोदय तीर्थ क्षेत्र में सबसे विशाल भगवान धर्मनाथ की प्रतिमा के
साथ अन्य प्रतिमा का प्रथम महा मस्तकाभिषेक पुद्गल आचार्य श्री के
सानिध्य में संपन्न हुआ।
उसके बाद दोपहर में विशाल
गजरथ फेरी प्रारंभ हुई जिसने विशाल परिसर के 7 चक्कर लगाए इस दौरान पूज्य
गणाचार्य विराग सागर महाराज के विशाल संघ के साथ हजारों की संख्या में
भक्तजनों ने शामिल होकर धर्म लाभ अर्जित किया। प्रथम रथ में सौधर्म इंद्र विनय मलैया, कुबेर इंद्र अनिल कुबेर ,प्रकाश चंद्र सराफ, राजेन्द्र सिंघई एवं सैंकड़ों इन्द्रो ने एक गजरथ जिसमें दो हाँथी, एक अश्व रथ, पांच स्वर्ण एवं रजत रथों में इंद्र श्रीजी को विराजमान किये किये सप्त परिक्रमा लगाई। प्रतिष्ठाचार्य हँसमुख धरियावाद ने पंचकल्याणक की सारी क्रियाएं कराई। गणाचार्य गुरुदेव विराग सागर जी ने अपने प्रवचन में सभी पात्रो एवं सभी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारीयो को आशीर्वाद देते कहा यह सब आपकी मेहनत से पंचकल्याणक आनंद पूर्ण हुआ।
इस अवसर पर स्थानीय विधायक श्रीमती रामबाई सिंह
परिहार, दमोह विधायक अजय टंडन, पूर्व विधायक सुनील जैन एवं लखन पटेल, जिला
पंचायत अध्यक्ष रंजीता गौरव पटेल, जिला कांग्रेस अध्यक्ष रतन चंद जैन
कॉपरेटिव बैंक के पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र गुरु पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष
लक्ष्मण सिंह सहित बड़ी संख्या में गणमान्य जनों की मौजूदगी रही। पूरे आयोजन के दौरान शानदार पुलिस प्रशासनिक व्यवस्था के लिए पूज्य गणाचार्य ने मंच से सभी को आर्शीवाद दिया। सत्यपाल जैन ने सबका आभार प्रकट किया।
0 Comments