Ticker

6/recent/ticker-posts

जबलपुर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने घंटानाद आंदोलन की तैयारी की समीक्षा की.. दमोह में भाजपा संगठनात्मक चुनाव को लेकर जिला कार्यशाला आज..भाजयुमो नगर अध्यक्ष को पद से हटाया गया..

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने ली घंटानाद आंदोलन हेतु बैठक 
जबलपुर/ दमोह। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश व्यापी आव्हान पर संपूर्ण मध्यप्रदेश मे होने वाले 11 सितम्बर को घंटानाद आंदोलन की तैयारियों को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद राकेश सिंह के निवास पर बैठक आयोजित की गई। बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने  कहा कि 11 सितम्बर को घंटानाद आंदोलन ऐतिहासिक होगा। इस आंदोलन मे भाजपा के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता से अपील है कि वह इस जन आंदोलन मे आमजन को जोड़ने के लिए जुट जाये।
बैठक मे टीकमगढ़ सांसद वीरेन्द्र खटीक, सागर सांसद राजबहादुर सिंह, सतना सांसद गणेश सिंह, रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा, सीधी सांसद रीति पाठक, खजुराहो सांसद बी.डी.शर्मा, राज्य सभा सदस्य संपतिया उइके, दमोह सांसद प्रतिनिधि आलोक गोस्वामी, शहडोल सांसद प्रतिनिधि महेंद्र मिश्र, अजय प्रताप सिंह, प्रभात साहू सहित प्रदेश के प्रमुख पदाधिकारियों की मौजूदगी रही।
 दमोह सांसद प्रतिनिधि आलोक गोस्वामी ने बैठक मे अपना सुझाव रखते हुए कहां कि यदि हम मप्र मे केवल एक दिन मे प्रत्येक बूथ से भाजपा कार्यकर्ताओं के नेतृत्व में आमजन को कमलनाथ सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ सड़को पर लाने मे कामयाब रहे तो हमारा घंटानाद आंदोलन सफल और ऐतिहासिक होगा।
भाजपा के संगठनात्मक चुनाव जिला कार्यशाला आज-
दमोह। भाजपा के संगठनात्मक चुनाव 2019 को लेकर आज 09 सितंबर सोमवार को सुबह 11 बजे स्थानीय जिला भाजपा कार्यालय में जिलास्तरीय कार्यशाला आयोजित की गई हैं जिसमें भाजपा के संगठन चुनाव के जिला निर्वाचन अधिकारी पं.वेदप्रकाश शर्मा का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। कार्यशाला में आगामी संगठनात्मक चुनाव को लेकर चर्चा की जावेगी। कार्यशाला में जिले में निवासरत भाजपा के प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश कार्य समिति सदस्य, भाजपा जिला पदाधिकारी, मंडल निर्वाचन अधिकारी एवं सह अधिकारी. मंडल अध्यक्ष, सांसद, पूर्व सांसद, विधायक व पूर्व विधायक, समस्त मोर्चों के जिलाध्यक्ष व जिला सदस्य अपेक्षित हैं।    
भाजयुमो दमोह नगर मंडल अध्यक्ष पद से हटाया- दमोह। भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष प्रमोद विश्वकर्मा ने दमोह नगर मंडल के अध्यक्ष राजू नामदेव को मंडल अध्यक्ष के पद से कार्यमुक्त कर दिया गया है। गत लोकसभा चुनाव व सदस्यता अभियान मे दमोह भाजयुमो मंडल की निष्क्रिय रहने  व युवा मोर्चा के संगठनात्मक कार्यक्रम गंभीरता ना लेने की बजह से उन्हें कार्यमुक्त किया गया है। श्री विश्वकर्मा ने बताया कि पूर्व मे भी कार्य ना करने पर तेन्दूखेड़ा, हटा नगर, हटा ग्रामीण, पटेरा के निष्क्रिय मंडल अध्यक्षों को पद से हटाया गया था। उन्होंने कहा कि संगठन के कार्य मे लापरवाही कतई बर्दाश्त नही की जावेगी। शीघ्र ही दमोह नगर मंडल के अध्यक्ष की नियुक्ति कर दी जावेगी। 

Post a Comment

0 Comments